Get App

TITAN COMPANY का स्टैंटअलोन मुनाफा घटने के बाद ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें या बेचें

TITAN पर जेफरीज ने होल्ड रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 2650 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मार्जिन ने पहली तिमाही में नकारात्मक रूप से आश्चर्यचकित कर दिया। आभूषण व्यवसाय में पूरे वर्ष के लिए मार्जिन गाइडेंस बरकरार रखा गया है। मैनेजमेंट के अनुसार, मार्जिन दबाव प्रतिस्पर्धा के कारण नहीं है। आगे वॉच मार्जिन भी और बढ़ने की उम्मीद है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 03, 2023 पर 10:28 AM
TITAN COMPANY का स्टैंटअलोन मुनाफा घटने के बाद ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें या बेचें
Titan पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 3190 रुपये तय किया है

TITAN Share Price: टाइटन कंपनी (TITAN COMPANY) का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 2 प्रतिशत घटकर 777 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 793 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का ज्वेलरी सेगमेंट की मार्जिन 10% रही। Q4FY21 के बाद अबकी बार ज्वेलरी मार्जिन सबसे निचले स्तर पर देखने को मिली। घड़ी और वियररेबल के मार्जिन 11.5% पर रही। आईवियर की आय 11% बढ़ी और मार्जिन 17.2% रही। कंपनी के स्टॉक पर अलग-अलग ब्रोकरेज हाउसेज ने अपनी अलग-अलग राय दी है। जानते हैं किसने कितने दिया टारगेट प्राइस-

BROKERAGES ON TITAN

JEFFERIES ON TITAN

जेफरीज ने टाइटन पर होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2650 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि पहली तिमाही में मार्जिन ने नकारात्मक रूप से आश्चर्यचकित कर दिया। इससे अर्निंग बनाम एस्टीमेट में तीव्र गिरावट आई। नियोजित उपायों के माध्यम से ग्रोथ पर फोकस मार्जिन की कीमत पर दिया गया लेकिन इसे फिर से दोहराने की संभावना नहीं है। आभूषण व्यवसाय में पूरे वर्ष के लिए मार्जिन गाइडेंस बरकरार रखा गया है। मैनेजमेंट के अनुसार, मार्जिन दबाव प्रतिस्पर्धा के कारण नहीं है। वॉच मार्जिन भी आगे और बढ़ने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें