RIL पर ब्रोकरेजेज को 50% से ज्यादा और ABB पर 40% तक अपसाइड की उम्मीद, जानें टारगेट प्राइस

RIL पर गोल्डमैन सैक्स ने खरीदारी की सलाह बरकरार रखते हुए इसका लक्ष्य 2,884 रुपये से बढ़ाकर 3400 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का कैपेक्स का दौर पूरा होने के संकेत दिख रहे हैं। इस कैपेक्स के रिटर्न अब मिलेंगे। 10 साल में कंपनी ने 125 अरब डॉलर के कैपेक्स में हाइड्रोकार्बन और टेलीकॉम का बड़ा हिस्सा लगा है

अपडेटेड Mar 27, 2024 पर 10:04 AM
ABB पर UBS ने खरीदारी की राय देकर इसका लक्ष्य 40% बढ़ाकर 7550 रुपये/शेयर कर दिया है। उनका कहना है कि इलेक्ट्रिफिकेशन से ग्रोथ, मार्जिन बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने 2024/25 के मुनाफे का अनुमान 12%/14% बढ़ाया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks on Broker's Radar: देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं। गोल्डमैन सैक्स (GOLDMAN SACHS) ने रिलायंस का लक्ष्य 2,884 से बढ़ाकर 3400 रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि 125 अरब डॉलर के कैपेक्स का अब रिटर्न मिलेगा। इसके अलावा अब कंपनी रिटेल और न्यू एनर्जी में भी निवेश कर रही है। जिसका फायदा आने वाले समय मिलेगा। दूसरी तरफ ABB पर भी ब्रोकरेज जोरदार तरीके से बुलिश नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म UBS ने ABB का लक्ष्य 40 परसेंट तक बढ़ाया है। यूबीएस ने इसका 2024/25 के मुनाफे का अनुमान 12%/14% बढ़ाया है।

    RIL पर गोल्डमैन सैक्स

    गोल्डमैन सैक्स ने रिलायंस पर पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है। इसका लक्ष्य 2,884 रुपये से बढ़ाकर 3400 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का कैपेक्स का दौर पूरा होने के संकेत दिख रहे हैं। FY24-27E के दौरान सालाना 17% EBITDA ग्रोथ संभव है। 10 साल में कंपनी ने 125 अरब डॉलर का कैपेक्स किया है। हाइड्रोकार्बन और टेलीकॉम में कैपेक्स का बड़ा हिस्सा लगा है। सेल्स रेशियो के मुकाबले टेलीकॉम कैपेक्स में कमी आई है। अब कंपनी रिटेल और न्यू एनर्जी में निवेश कर रही है। रिटेल, न्यू एनर्जी में कैपेक्स कम और ऊंचा रिटर्न मिलता है।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई


    ABB पर बुलिश UBS

    यूबीएस ने एबीबी पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 40% बढ़ाकर 7550 रुपये/शेयर कर दिया है। उनका कहना है कि इलेक्ट्रिफिकेशन से ग्रोथ, मार्जिन बढ़ने की उम्मीद है। वोल्टाज के प्रोडक्ट का विस्तार हो रहा है। इलेक्ट्रिफिकेशन सेगमेंट में ग्रोथ पर फोकस बढ़ा है। सेमी हाईस्पीड रेल, मेट्रो से ऑर्डर इनफ्लो बढ़ा है। कंपनी क्षमता विस्तार पर फोकस कर रही है। कंपनी के लिए उन्होंने 2024/25 के मुनाफे का अनुमान 12%/14% बढ़ाया है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।