ICICI बैंक ने पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किये। बैक का मुनाफा करीब 40% बढ़ा। ब्याज से कमाई में भी 38% का उछाल नजर आया। एसेट क्वालिटी 33 क्वाटर में सबसे अच्छी नजर आई। हालांकि तिमाही आधार में NIM पर थोड़ा दबाव देखने को मिला। तिमाही आधार पर NNPA फ्लैट 0.48% रही। सालाना आधार पर लोन ग्रोथ 21.9% रही। प्रोविजनिंग कवरेज रेशियो 82.8% से घटकर 82.4% रहा। सालना आधार पर ट्रेजरी ग्रोथ 36 करोड़ रुपये से बढ़कर 38 करोड़ रुपये रही। होम लोन पोर्टफोलियो में 15.6% की ग्रोथ रही। मॉर्गन स्टैनली और जेपी मॉर्गन ने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। सीएलएसए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।
जेफरीज ने आईसीआईसीआई बैंक पर इक्वलवेट की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य बढ़ाकर 1240 रुपये दिया है। उनका कहना है कि बैंक का Q1 का मुनाफा बेहतर NIMs के साथ अनुमान से आगे रहा। क्रेडिट कॉस्ट केवल पिछले कुछ तिमाहियों की तुलना में स्ट्रेस लोन के लिए कम रही। डिपॉजिट ग्रोथ 18% तक बढ़ने से लोन ग्रोथ में मदद मिलेगी।
सीएलएसए ने आईसीआईसीआई बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य बढ़ाकर 1225 रुपये दिया है। उनका कहना है कि अगले तीन वर्षों में हाइएस्ट अर्निंग्स की निश्चितता के कारण ये हमारी टॉप पिक बनी हुई है। बैंक का ग्रोथ मजबूत और कमेंट्री आत्मविश्वास से भरपूर है। बैंक का कोर PPoP सालाना आधार पर 37% बढ़ा और बैंक वित्त वर्ष 2024 में ग्रोथ में निवेश करेगा।
जेपी मॉर्गन ने आईसीआईसीआई बैंक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 1150 रुपये दिया है। उनका कहना है कि लो प्रोविजनिंग के कारण PAT अनुमान से 7% ज्यादा रहा। कोर PPoP अनुमान के मुताबिक रहा। कोर NIMs ने उम्मीदों के अनुरूप रहा जबकि तिमाही आधार पर इसमें 15 बीपीएस की गिरावट रही।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)