UltraTech Cement के शेयर में ICICI Securities को दिख रहा दम, जानें किन वजहों से बुलिश है ब्रोकरेज

कंपनी वित्त वर्ष 21-24 के दौरान 20,000 करोड़ के फ्री कैश फ्लो के जेनरेट होने की उम्मीद कर रही है, FY23 की पहली छमाही में हो सकती है डेट फ्री

अपडेटेड Dec 29, 2021 पर 3:35 PM
Story continues below Advertisement
इस साल डिविडेंड में भी बढ़ोतरी कर सकती है अल्ट्राटेक सीमेंट

UltraTech Cement share : रिसर्च और ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर के लिए 8,850 रुपये प्रति शेयर के टारगेट के साथ “खरीद” की सलाह बरकरार रखी है। बुधवार को अपराह्न 3 बजे शेयर 0.21 फीसदी की मजबूती के साथ 7,422 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

रिसर्च फर्म का अनुमान है कि अल्ट्राटेक लो-कॉस्ट ब्राउनफील्ड एक्सपैंशन और कॉस्ट इफिशिएंसी में बढ़ोतरी के दम पर वित्त वर्ष 21-24 में ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी दर्ज करती रहेगी। कंपनी का देश भर में डायवर्सिफाइड मार्केट, प्रीमियम ब्रांड की पोजिशन, मजबूत वितरण और नॉन ट्रेड सेगमेंट में अच्छी पैठ उसे दूसरी कंपनियों की तुलना में बढ़त दिलाती है।

कॉस्ट सेविंग का मिलेगा फायदा

रिसर्च फर्म ने कहा, “कॉस्ट सेविंग से जुड़े उपायों के चलते वित्त वर्ष 24 तक 100 रुपये प्रति टन का फायदा हो सकता है और वित्त वर्ष 22-24 के दौरान आरओसीई यानी रिटर्न ऑन कैपिटल इम्प्लॉइड (टैक्स के बाद) 400 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 17 फीसदी हो सकता है। डिविडेंड पेआउट रेश्यो वित्त वर्ष 20 के 10 फीसदी से बढ़कर वित्त वर्ष 21 में 20 फीसदी हो गया है, जो आगे और बढ़ सकता है, क्योंकि अल्ट्राटेक को वित्त वर्ष 21-24 के दौरान 20,000 करोड़ रुपये का फ्री कैश फ्लो जेनरेट होने का अनुमान है।”


2021 में इन 10 सेक्टरों पर रही Mutual Funds की नजर, क्या आपने भी किया हैं इनमें निवेश?

मार्केट शेयर में बढ़ोतरी जारी रहने की उम्मीद

अल्ट्राटेक की पूरब, मध्य और उत्तर भारत के बाजारों में अच्छी ग्रोथ/ यूटिलाइजेशन से अगले दो से तीन साल में 20 एमएनटीई कैपेसिटी (घरेलू कैपेसिटी का 18 फीसदी) बढ़ाने की योजना है। इसमें से 70 फीसदी एक्सपैंशन 60 डॉलर प्रति टन से कम औसत कैपेक्स के साथ ब्राउनफील्ड है, इसे देखते हुए रिसर्च फर्म बेहतर प्रॉफिटेबिलिटी के सहारे 15 फीसदी से ज्यादा आरओसीई (वित्त वर्ष के 11.5 फीसदी की तुलना में) की उम्मीद करती है।

IRCTC से टाटा मोटर्स तक, पहले मल्टीबैगर रिटर्न और फिर 50% तक टूटे ये 10 शेयर

वित्त वर्ष 23 की पहली छमाही तक हो जाएगी डेट फ्री

कंपनी को वित्त वर्ष 21-24 तक 34,000 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग कैश फ्लो जेनरेट होने का अनुमान है। इससे कंपनी को ऑर्गनिक/ इनऑर्गनिक रूट्स दोनों के जरिये अपनी ग्रोथ बढ़ाने का मौका मिल सकता है।

कंपनी वित्त वर्ष 23 की पहली छमाही तक डेट फ्री होने की उम्मीद कर रही है। इसके अलावा वित्त वर्ष 21 में डिविडेंड पेआउट बढ़कर 20 फीसदी हो गया है, जो एक साल पहले 10 फीसदी रहा था। यह आगे और बढ़ सकता है, क्योंकि कंपनी वित्त वर्ष 21-24 के दौरान 20,000 करोड़ के फ्री कैश फ्लो के जेनरेट होने की उम्मीद कर रही है।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल पर इनवेस्टमेंट एक्सपर्ट्स के विचार और निवेश के टिप्स उनके अपने हैं, वेबसाइट या उसके मैनेजमेंट के नहीं। मनीकंट्रोल अपने यूजर्स को निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट्स से संपर्क करने की सलाह देते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।