इंडसइंड बैंक (INDUSIND BANK) ने पहली तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये। बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 1,603 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,123.6 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर NII 4,125.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,862.5 करोड़ रुपये रही। वहीं ग्रॉस NPA 1.98% से घटकर 1.94% रहा। तिमाही आधार पर नेट NPA 0.59% से घटकर 0.58% रहा। NIM 4.28% से बढ़कर 4.29% रहा। NIM 8 साल के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। वहीं 10 तिमाहियों से ऑपरेटिंग प्रॉफिट ग्रोथ बरकरार रही। जबकि सालाना स्लिपेज रेश्यो 11 तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंच गया है। नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने कमाई के लिए इस पर अपनी रिपोर्ट जाहिर की है।
आज सुबह 9.20 बजे ये स्टॉक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 3.2 प्रतिशत बढ़कर 1,435 रुपये पर कारोबार करता नजर आया।
BROKERAGES ON INDUSIND BANK
मॉर्गन स्टैनली ने इंडसइंड बैंक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 1800 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q1 में बैंक का मार्जिन स्थिर रहा। ग्रोथ और लिक्विडिटी में सुधार हुआ और क्रेडिट लागत में कमी आई। बेहतर रिटेल डिपॉजिट मिक्स और एसेट क्वालिटी जोखिम कम होने के साथ कमाई लगातार बनी हुई है। कंपाउंडिंग, अनुमानित अपग्रेड और री-रेटिंग से अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है।
सिटी ने इंडसइंड बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 1630 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q1 में मजबूत एडवांसेस ग्रोथ के साथ फिर से स्थिरता नजर आई। मैनेजमेंट को प्लानिंग साइकल-6 की रणनीति पर भरोसा है जिसका लक्ष्य 18-23% लोन ग्रोथ है। बैंक 200 करोड़ रुपये के कंटीजेंसी बफर का उपयोग कर रही है। वहीं सीजनल व्हीकल फाइनेंस कम होने के कारण स्लिपेज रन रेट 1.9% हुई है।
गोल्डमैन सैक्स ने इंडसइंड बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 1681 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q1 में बैंक ने कोर PPOP बढ़ने के साथ इन-लाइन ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के साथ अच्छे नतीजे पेश किये। NIMs में मामूली बढ़ोतरी की भरपाई उ Higher Cost-to-income Ratio से हुई। हमारे अनुमान के मुताबिक शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 30% बढ़ा। छोटे कॉर्पोरेट और नॉन-व्हीकल रिटेल बुक द्वारा डिपॉजिट, रिटेल डिपॉजिट और एडवांसेज में वृद्धि हुई।
JPMorgan On IndusInd Bank
जेपीमॉर्गन ने इंडसइंड बैंक पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 1250 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि सालाना आधार पर लोन ग्रोथ 21.5% रही जबकि बैलेंसशीट ग्रोथ 14% रही। तिमाही आधार पर NIMs फ्लैट रहा। डिपॉजिट रेट्स दूसरी तिमाही में चरम पर होने की उम्मीद है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)