Infosys Q3 Preview | डैमलर डील, सभी वर्टिकल्स में ग्रोथ से मजबूत हो सकती है टॉपलाइन, गाइडैंस में सुधार संभव

इंफोसिस के स्टॉक ने अक्टूबर, 2021 से अभी तक 11 फीसदी रिटर्न दिया है जो इसी अवधि के दौरान निफ्टी आईटी इंडेक्स में आई मजबूती के समान है। हालांकि, इसका रिटर्न बेंचमार्क निफ्टी50 से अच्छा रहा है, जिसने महज 2.5 फीसदी रिटर्न दिया है

अपडेटेड Jan 12, 2022 पर 10:56 AM
बाजार को इन्फोसिस सहित सभी आईटी कंपनियों के नतीजों का बेसब्री से इंतजार है

Infosys : देश की दूसरी बड़ी आईटी सेवा प्रदाता इंफोसिस द्वारा वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में अच्छी टॉपलाइन ग्रोथ दर्ज करने का अनुमान है। माना जा रहा है उसे दिसंबर, 2020 में जर्मनी की ऑटो कंपनी डैमलर के साथ घोषित हाइब्रिड क्लाउड पार्टनरशिप, बड़ी डील्स और विभिन्न वर्टिकल्स में ग्रोथ बढ़ने का फायदा मिल सकता है। वहीं, कंपनी 12 जनवरी को यानी आज अपना पूरे साल का गाइडैंस बढ़ा सकती है। हालांकि, उसे एट्रिशन रेट में बढ़ोतरी से जूझने का अनुमान है।

इंफोसिस के साथ, टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज और विप्रो भी 12 जनवरी को अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

इंफोसिस के स्टॉक ने अक्टूबर के बाद दिया 11 फीसदी रिटर्न


इंफोसिस के स्टॉक ने अक्टूबर, 2021 से अभी तक 11 फीसदी रिटर्न दिया है, जो इसी अवधि के दौरान निफ्टी आईटी इंडेक्स में आई मजबूती के समान है। हालांकि, इसका रिटर्न बेंचमार्क निफ्टी50 से अच्छा रहा है, जिसने महज 2.5 फीसदी रिटर्न दिया है।

एसेंचर द्वारा दिसंबर, 2021 में आउटलुक में बढ़ोतरी और डिजिटलाइजेशन पर फोकस बढ़ने के बीच आईटी सेक्टर में ग्रोथ के अनुमान से सेंटीमेंट को मजबूती मिली है।

इस Cryptocurrency ने किया कमाल, 1 लाख रुपये के बनाए 20 लाख, वो भी सिर्फ 24 घंटे में

टॉपलाइन

एक्सपर्ट्स को वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में कॉन्सटैंट करंसी टर्म्स में रेवेन्यू में 3.7 फीसदी की सीक्वेंशियल ग्रोथ और डॉलर टर्म्स में 3 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान है, हालांकि कुछ सीजनलिटी का कुछ असर दिख सकता है।

शेयरखान को कॉन्स्टैंट करंसी के आधार पर रेवेन्यु में 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है। शेयरखान के एनालिस्ट्स ने लिखा, “यूएस डॉलर में, रेवेन्यू में 3.1 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है। ग्रोथ को डैमलर डील से एक महीने के रेवेन्यू में योगदान, क्लाइंट्स द्वारा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का ज्यादा एडॉप्शन और विभिन्न वर्टिकल्स के साथ व्यापक ग्रोथ से गति मिलेगी।”

कोटक इंस्टीट्यूशन इक्विटीज को भी कॉन्स्टैंट करंसी टर्म्स में 3.7 फीसदी की रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान है।

मोदी सरकार ने बीते महीने 24 करोड़ लोगों को ट्रांसफर किया है पैसा, आप भी ऐसे चेक करें अपना खाता

पूरे साल का गाइडैंस

एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि इंफोसिस अच्छी डील्स और अपरिवर्तित मार्जिन फोरकास्ट के साथ पूरे साल के रेवेन्यू ग्रोथ गाइडैंस में बढ़ोतरी करेगी, लेकिन वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में बड़ी डील्स की घोषणाएं स्थिर रह सकती हैं।

शेयरखान का मानना है कि इंफोसिस वित्त वर्ष 22 का रेवेन्यू ग्रोथ गाइडैंस 17.5-18 फीसदी कर देगी, जो पहले 16.5-17.5 फीसदी था। हालांकि कंपनी अपना मार्जिन गाइडैंस 22-24 फीसदी के स्तर पर बनाए रखेगी।

मार्जिन प्रदर्शन

कोटक ने कहा, “हमें डैमलर डील की ट्रांजिशन कॉस्ट, फिर विभिन्न बैंड में वेज रिवीजन, इम्प्लॉई यूटिलाइजेशन रेट में गिरावट और ऊंची सबकॉन्ट्रैक्टिंग कॉस्ट के चलते एबिट मार्जिन में 70 बीपीएस की कमी आने का अनुमान है।”

एलारा कैपिटल के मुताबिक, वेज बढ़ोतरी (सीनियर) और चुनिंदा कम्पंसेशन इंटरवेंशन के चलते एबिट मार्जिन फ्लैट रह सकता है।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल पर इनवेस्टमेंट एक्सपर्ट्स के विचार और निवेश के टिप्स उनके अपने हैं, वेबसाइट या उसके मैनेजमेंट के नहीं। मनीकंट्रोल अपने यूजर्स को निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट्स से संपर्क करने की सलाह देते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।