Stocks on Broker's Radar: इन्फोसिस, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, जीसीपीएल और एसबीआई पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

DIXON TECHNOLOGIES पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 4374 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के एक और क्लाइंट, लेनोवो हार्डवेयर पीएलआई 2.0 के तहत कंपनी से जुड़े हैं। आईटी हार्डवेयर उत्पादों के लिए कुल बाजार करीब 12 अरब डॉलर का है

अपडेटेड Dec 12, 2023 पर 9:48 AM
Story continues below Advertisement
GCPL पर गोल्डमैन सैक्स ने खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1185 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Stocks on Broker's Radar: आज बाजार में इंफोसिस (INFOSYS) का शेयर फोकस में रहेगा। कंपनी के CFO नीलांजन रॉय ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने जयेश संघराजका को नया CFO नियुक्त किया है। हालांकि 31 मार्च 2024 तक नीलांजन रॉय पद पर बने रहेंगे। जयेश संघराजका की नियुक्ति 1 अप्रैल 2024 से लागू होगी। दूसरी तरफ आज डिक्सन टेक्नोलॉजीज (DIXON TECHNOLOGIES) का शेयर भी फोकस में रहेगा। इसकी वजह ये है कि कंपनी की सब्सिडियर कंपनी Padget इलेक्ट्रॉनिक्स IT हार्डवेयर प्रोडक्ट बनाएगी। Padget इलेक्ट्रॉनिक्स Lenovo के लिए लैपटॉप, नोटबुक बनाएगी। इंफोसिस पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट नजरिया अपनाया है। वहीं डिक्सन टेक्नोलॉजीज पर मॉर्गन स्टैनली अंडरवेट नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही जीसीपीएल और एसबीआई का शेयर भी आज ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर आ गये हैं।

MORGAN STANLEY ON INFOSYS

मॉर्गन स्टैनली ने इंफोसिस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1600 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के सीएफओ का इस्तीफा अप्रत्याशित था। इससे सेंटीमेंट पर असर पड़ सकता है। उम्मीद है कि परिवर्तन सुचारू रूप से पूरा होगा

MORGAN STANLEY ON DIXON TECHNOLOGIES


मॉर्गन स्टैनली ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 4374 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के एक और क्लाइंट, लेनोवो हार्डवेयर पीएलआई 2.0 के तहत शामिल हुए हैं। आईटी हार्डवेयर उत्पादों के लिए कुल बाजार करीब 12 अरब डॉलर का है। आईटी हार्डवेयर में लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पीसी, सर्वर और अल्ट्रा-स्मॉल फॉर्म फैक्टर डिवाइस शामिल हैं।

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

GOLDMAN SACHS ON GCPL

गोल्डमैन सैक्स ने जीसीपीएल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1185 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट मीट टेकअवेज में शो कंपनी अपने बिजनेस में कई नई चीजें लागू कर रही है। नए लिक्विड डिटर्जेंट का लॉन्च कंपनी का वादा पूरा करता दिख रहा है। रेमंड बिजनेस तालमेल प्रदान करने की राह पर है। हालांकि H1 की वृद्धि धीमी रहने की उम्मीद है। वहीं बड़े बदलावों के बाद इंडोनेशिया मजबूत प्रदर्शन कर रहा है।

NOMURA ON SBI

नोमुरा ने एसबीआई पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 665 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।