Stocks on Broker's Radar: परसिस्टेंट सिस्टम्स, इंडिगो, एसबीआई कार्ड्स, इंफोसिस, टीसीएस, Mphasis पर हैं ब्रोकर्स की नजरें

Persistent Systems पर जेपी मॉर्गन ने रेटिंग को डाउनग्रेड करके अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 4100 रुपये तय किया। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी के मुनाफे में FY24-26 के दौरान 3/4% की कमी की आशंका है। डिस्क्रिशनरी डिजिटल इंफ्रा में कंपनी का एक्सपोजर ज्यादा नजर आ रहा है

अपडेटेड Jun 14, 2023 पर 1:01 PM
SBI CARDS पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1100 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IT सेक्टर को लेकर वैश्विक ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने सतर्क नजरिया अपनाया है। ब्रोकर ने कहा हहली तिमाही और अगली छमाही में तकरीबन सभी कंपनियों के नतीजे निराश करेंगे। जेपी मॉर्गन ने आईटी सेक्टर से Infosys, TCS, Mphasis को निगेटिव वॉच लिस्ट में डाला। जबकि परसिस्टेंट पर ब्रोकरेज फर्म ने रेटिंग को डाउनग्रेड किया है। इस पर इनकी अंडरवेट रेटिंग की सलाह है। वहीं आज ब्रोकरेज फर्मों की लिस्ट में इंडिगो और एसबीआई कार्ड्स जैसे शेयरों को भी जगह मिली है। इंडिगो पर गोल्डमैन सैक्स ने बुलिश नजरिया अपनाया है। जबकि एसबीआई कार्ड्स पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी है।

    JP MORGAN ON IT SECTOR

    जेपी मॉर्गन ने IT सेक्टर को लेकर सतर्क नजरिया दिया है। उनका कहना है कि पहली तिमाही में IT कंपनियों के नतीजे निराश कर सकते हैं। वहीं अगली छमाही में भी IT कंपनियों के नतीजे उम्मीद से कम रहेंगे। इन्होंने इंफोसिस (Infosys), टीसीएस (TCS) और एमफैसिस (Mphasis) के स्टॉक्स को निगेटिव वॉच लिस्ट में डाला है। IT सर्विसेस पर इनका निगेटिव नजरिया बरकरार है।

    JP MORGAN ON Persistent Systems


    जेपी मॉर्गन ने परसिस्टेंट सिस्टम्स पर रेटिंग को डाउनग्रेड करके अंडरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 4100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY24-26 के दौरान कंपनी के मुनाफे में 3/4% की कमी की आशंका है। EPAM ने CY23 का ग्रोथ गाइडेंस +3% से घटाकर -2% किया है। डिस्क्रिशनरी डिजिटल इंफ्रा पर घटने से EPAM ने ग्रोथ गाइडेंस घटाया है। डिस्क्रिशनरी डिजिटल इंफ्रा में कंपनी का एक्सपोजर ज्यादा नजर आया है। ग्रोथ में सुस्ती के मद्देनजर शेयर का वैल्युएशन महंगा दिखाई दे रहा है।

    US फेड पॉलिसी से पहले बाजार नर्वस, फिर भी एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए 4 स्टॉक्स में कराई खरीदारी

    GS ON INDIGO

    गोल्डमैन सैक्स की इंडिगो पर खरीदारी की राय है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2730 रुपये प्रति शेयर तय किया है। मजबूत आवाजाही, ज्यादा मार्केट शेयर और ईंधन की लागत कम होने से कंपनी को फायदा होगा। यहां से यील्ड सामान्य होने की संभावना है। पहली तिमाही में टिकट किराए में आया अचानक उछाल गो एयर ग्राउंडिंग के कारण हुआ थ। कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ेगा।

    JEFFERIES ON SBI CARDS

    जेफरीज ने एसबीआई कार्ड्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। शेयर का लक्ष्य 1100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि UPI में मजबूत ट्रैक्शन के बावजूद इंडस्ट्री के कार्ड खर्च में अच्छी वृद्धि हुई है। खर्च वृद्धि मजबूत बनी हुई है। दरों में बढ़ोतरी के साथ NIMs में दिक्कत दिख सकती है। वित्त वर्ष 23-26 में मुनाफा 26% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है। RoE भी FY24 में विस्तार करता दिख सकता है।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।