Stocks on Brokers Radar: टाटा मोटर्स, रिलायंस, भारती एयरटेल पर आज ब्रोकरेज हाउसेज ने लगाया दांव

RELIANCE पर सीएलएस ने खरीदारी की रेटिंग देकर शेयर का लक्ष्य 2,970 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि दूसरी छमाही में FMCG कारोबार में और तेजी संभव है। दूसरी छमाही में एयरफाइबर की लॉन्चिंग हो सकती है। नया 5G स्मार्टफोन आने से कंपनी को फायदा हो सकता है। Jio और रिटेल का IPO अगले 12-18 महीने में आ सकता है

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 9:31 AM
Story continues below Advertisement
BHARTI AIRTEL पर मॉर्गन स्टैनली ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 825 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिले हैं। एशियाई बाजारों, SGX NIFTY और US FUTURES पर भी हल्का दबाव नजर आया है। अमेरिकी बाजारों में भी सोमवार को ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली थी। टाटा मोटर्स को JLR का सहारा मिला है। इसमें साल दर साल बिक्री में 15% का उछाल देखने को मिला। कंपनी को तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड ऑर्डर मिला है। CLSA ने स्टॉक पर राय देते हुए कहा कि आगे मार्जिन में और सुधार होगा। इसके साथ ही इस पर 512 रुपये के लक्ष्य दिये हैं। इसके अलावा ब्रोकर्स ने आज रिलायंस स्टॉक पर रेटिंग जाहिर करते हुए कहा है कि ये कंसोलिडेशन के आखिरी दौर में है। दूसरी छमाही में FMCG कारोबार में और तेजी संभव है। जानते हैं और किस स्टॉक्स पर क्या है ब्रोकरेज हाउसेज की राय-

    BROKERAGES ON TATA MOTORS

    MS ON TATA MOTORS

    मॉर्गन स्टैनली ने टाटा मोटर्स पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 502 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ब्याज की ऊंची दरों से ग्लोबल PV डिमांड पर असर हुआ है।


    JPMorgan On Tata Motors

    जेपी मॉर्गन ने टाटा मोटर्स पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 400 रुपये तय किया है।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    CLSA On Tata Motors

    सीएलएस ने टाटा मोटर्स पर रेटिंग को अपग्रेड करके इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 512 रुपये तय किया है। जेएलआर के तीसरी तिमाही में होलसेल वॉल्यूम में तिमाही आधार पर 6% और सालाना आधार पर 15% का सुधार हुआ है।

    CLSA ON RELIANCE

    सीएलएस ने रिलायंस पर खरीदारी की रेटिंग देकर शेयर का लक्ष्य 2,970 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि ये कंसॉलिडेशन के अंतिम दौर में हैं। दूसरी छमाही में FMCG कारोबार में और तेजी संभव है। दूसरी छमाही में एयरफाइबर की लॉन्चिंग मुमकिन है। नया 5G स्मार्टफोन आने से कंपनी को फायदा संभव है। अगले 12-18 महीने में Jio और रिटेल का IPO संभव है। 2 साल में रिटेल EBITDA में 75% का उछाल संभव है।

    MS ON BHARTI AIRTEL

    मॉर्गन स्टैनली ने भारती एयरटेल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 825 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि एयरटेल अफ्रीका ने 31.6 करोड़ डॉलर में नाइजीरिया में 4G & 5G Spectrum खरीदने की घोषणा की है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।