Stocks on Broker's Radar: आज टीसीएस (TCS) का शेयर फोकस में रहेगा। 11 अक्टूबर को कंपनी का बोर्ड बायबैक पर विचार करेगा। CNBC आवाज़ ने 5 अक्टूबर को इस बारे में खबर दी थी। TCS बायबैक पर ने ब्रोकर्स ने अनुमान लगाया है। JP मॉर्गन का कहना है कि कंपनी 18,000 करोड़ रुपये का बायबैक कर सकती है। वहीं IIFL का कहना है कि 18,000-20,000 करोड़ रुपये का बायबैक सभंव है। इनका मानना है कि 4,300-4,500/शेयर के भाव पर बायबैक संभव है। वहीं आज टाइटन (TITAN) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BANK OF BARODA) का शेयर भी ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर आया है। इस पर दो अलग-अलग ब्रोकरेज फर्मों ने अपनी राय दी है।
मॉर्गन स्टैनली ने टीसीएस पर इक्वलवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,730 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि पिछली 2 तिमाही से बायबैक आने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। बायबैक से शेयर में तेजी बढ़ेगी ऐसा स्पष्ट नहीं है। दूसरी तिमाही में CC रेवेन्यू ग्रोथ में थोड़ा सुधार संभव है। जबकि Q2 में अच्छे ऑर्डर संभव हैं
वहीं टाटा ग्रुप के दूसरी दिग्गज कंपनी टाइटन का Q2 अपडेट के मुताबिक रेवेन्यू ग्रोथ 20% रहने की उम्मीद है। ज्वैलरी सेगमेंट की ग्रोथ 19% रही। घड़ी और वियरेबल में 32% ग्रोथ रही। आईकेयर में 12%, इमर्जिंग बिजनेस में 29% ग्रोथ देखने को मिली। कैरेटलेन में 45% की ग्रोथ रही। Q2 में कंपनी ने 81 नए स्टोर शुरू किये हैं। टाइटन के रिटेल स्टोर संख्या 2,859 पहुंची है।
गोल्डमैन सैक्स ने टाइटन पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 3,425 रुपये तय किया है। हाई बेस के बावजूद दूसकी तिमाही एक और मजबूत तिमाही साबित हुई है। आभूषण व्यवसाय में 19% रेवन्यू वृद्धि देखने को मिली है।
मॉर्गन स्टैनली ने टाइटन पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,190 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कंपनी ने पॉजिटिव Q2 अपडेट जारी किये हैं।
Bank Of Baroda Q2 Biz Update (QoQ)
बैंक द्वारा जारी किये गये दूसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट के मुताबिक बैंक का कुल डिपॉजिट 4.15% बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये रहा। घरेलू CASA डिपॉजिट 1.12% बढ़कर 4.24 लाख करोड़ रुपये रहा। घरेलू लोन 2.87% बढ़कर 8.13 लाख करोड़ रुपये रहा
मॉर्गन स्टैनली ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 235 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि तिमाही आधार पर Q2 में घरेलू लोन ग्रोथ 3% रही। पिछली तिमाही में विदेशी ऋण में 5% की तुलना में बढ़कर 6% हो गया।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)