Stocks on Broker's Radar: आज ब्रोकरेज के रडार पर सात स्टॉक्स नजर आ रहे हैं। इसमें रिलायंस, युनाइटेड स्पिरिट्स, पीबी फिनटेक, मारुति, हुंडई, एमएंडएम और एंडुरांस के स्टॉक्स शामिल हैं। वहीं ऑटो सेक्टर पर राय देते हुए सिटी ने कहा कि ऑटो सेक्टर के लिए डिमांड आउटलुक ठीकठाक है। FY26 में 2W में वॉल्यूम ग्रोथ लो सिंगल डिजिट रहेगी। PV में मिड-टू-हाई सिंगल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ संभव है। इसमें एंडुरांस को उन्होंने टॉप पिक बताया है। जेपी मॉर्गन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। वहीं युनाइटेड स्पिरिट्स पर सिटी ने खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 1800 रुपये तय किया है। दूसरी तरफ पीबी फिनटेक पर सिटी ने बुलिश नजरिया अपनाते हुए बाय रेटिंग दी है। जानते हैं ब्रोकरेज ने इन सभी स्टॉक्स का टारगेट प्राइस क्या निर्धारित किया है।