Jharkhand Politics: कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार (3 दिसंबर) को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की। इसके बाद कहा कि राज्य में 'इंडिया' गठबंधन पूरी तरह से एकजुट और मजबूत है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर लोग यह अटकलें लगा रहे हैं कि सोरेन भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर केसी वेणुगोपाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता से बात की है।
