TATA CONSUMER के अच्छे नतीजों के बाद ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक को खरीदें या करें मुनाफावसूली

TATA CONSUMER पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग देकर इसका टारगेट 904 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी Q4 नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे। चाय में बाजार हिस्सेदारी का कम होना हालांकि नकारात्मक है। लेकिन ग्रोथ बिजनेस में कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। स्टारबक्स का रेवन्यू Q4 में 48% बढ़ा है

अपडेटेड Apr 26, 2023 पर 11:00 AM
Story continues below Advertisement
TATA CONSUMER पर नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 880 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टाटा कंज्यूमर (TATA CONSUMER) ने अच्छे नतीजे पेश किये। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 21 परसेंट बढ़ा। जबकि कंपनी की रेवेन्यू में 14 परसेंट का उछाल देखने को मिला। मार्जिन में इजाफा हुआ। इंटरनेशनल और घरेलू कारोबार की वॉल्यूम ग्रोथ अनुमान से बेहतर रही। इंटरनेशनल बेवरेजेज आय ग्रोथ 8% रही जबकि इसके 2-3% ग्रोथ का अनुमान था। घरेलू फूड्स कारोबार में अनुमान के मुताबिक 26% ग्रोथ रही। घरेलू कारोबार में ग्रोथ अनुमान से बेहतर होकर 15% रही। Q4 में कंपनी ने 8.45/शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। FY23 में कंपनी ने 71 नए स्टोर शुरू किये हैं। शानदार नतीजों के बाद जानते हैं स्टॉक पर ब्रोकरेजेज की क्या है राय-

    टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नतीजे अच्छे रहे लेकिन लगता है कि बाजार को रास नहीं आये। आज इस स्टॉक में गिरावट नजर आई। 26 अप्रैल के शुरुआती कारोबार में सुबह 10.41 बजे ये स्टॉक 0.19 प्रतिशत या 1.40 रुपये गिरकर 733.05 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। जबकि आज इसने अब तक 736 रुपये का हाई और 724 रुपये का लो छुआ है।

    BROKERAGES ON TATA CONSUMER


    MS ON TATA CONSUMER

    मॉर्गन स्टैनली ने टाटा कंज्यूमर पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट 904 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q4 नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। नमक और संपन्न व्यवसायों में मजबूत वृद्धि के रुझान सकारात्मक हैं। हालांकि चाय में बाजार हिस्सेदारी का कम होना नकारात्मक है। ग्रोथ बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन किया है। स्टारबक्स का रेवन्यू Q4 में 48% बढ़ा और वित्त वर्ष 23 में 71% बढ़ा।

    BAJAJ AUTO का मुनाफा 12% बढ़ा, दिग्गज ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

    Nomura On TATA CONSUMER

    नोमुरा ने टाटा कंज्यूमर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 880 रुपये तय किया है। कंपनी के कोर बिजनेस में सुधार और ग्रोथ बिजनेस का मजबूत प्रदर्शन जारी है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में तिमाही दर तिमाही मार्जिन में सुधार नजर आया है। मध्यम अवधि में कंपनी अपने वितरण को 50% तक बढ़ा सकती है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।