आज एक छोटे से गैप-अप ओपनिंग के बाद निफ्टी-50 ने धीरे-धीरे ऊपर की ओर जाना शुरू किया। वहीं 30 अगस्त को दिन के उच्च स्तर के करीब एक ही दिन में लगभग 450 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। एक्सपर्ट्स ने कहा कि दरअसल तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद इंडेक्स ने वन-वीक हाई से उच्च स्तर दर्ज किया है। इसने डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। ये इससे आगे बढ़ने के लिए स्वस्थ संकेत दे रहा है। इसके साथ ही निफ्टी ने निर्णायक रूप से पिछले दिन के निचले स्तर 17,166 का बचाव किया। अब यदि इंडेक्स ऊपर की ओर बढ़ना जारी रखता है और 19 जुलाई के 17,992 के हाई से ऊपर बंद होता है, तो बुलिश सेंटीमेंट्स इंडेक्स को 18,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर ले जा सकते हैं।
गुरूवार के लिए निफ्टी पर राय
निफ्टी आज 17,415 पर खुला। उसके बाद पूरे सत्र में एक दिन के उच्च स्तर 17,778 पर पहुंच गया। इंडेक्स 446 अंक ऊपर चढ़कर 17,759 पर बंद हुआ।
5paisa के रुचित जैन ने कहा "सप्ताह के बीच के भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के अवकाश के बाद ग्लोबल मार्केट वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार की चाल को नियंत्रित कर सकते हैं, लेकिन फिर भी डेटा पॉजिटिविटी का संकेत दे रहे हैं। वहीं आने वाले सत्र के लिए 17,645 और 17,515 के आसपास सपोर्ट देखने को मिल रहा है। हालांकि ऊपर की तरफ 17,890 और 18,020 के आसपास निफ्टी अटकता हुआ भी दिख सकता है।"
गुरुवार के लिए बैंक निफ्टी पर राय
बैंक निफ्टी आज 240 अंकों की बढ़त के साथ 38,517 पर खुला। दिन भर ऊपर की ओर बढ़ने के साथ-साथ मजबूती दिखाते हुए 39,606 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। बैंकिंग इंडेक्स 1,260 अंक बढ़कर 19 जुलाई के स्तर ऊपर बंद हुआ। उस समय 39,537 के स्तर पर इंडेक्स में हालिया करेक्शन की शुरुआत देखने को मिली थी। इसने डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।
LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा "बैंक निफ्टी 38,500 के तत्काल रेजिस्टेंस को पार कर गया। ये लेवल अब नीचे की ओर मजबूत सपोर्ट के रूप में काम करेगा। अब ऊपर की ओर इंडेक्स 41,000-41,500 के लक्ष्य को इंगित कर रहा है जहां से इसमें बड़ी बिकवाली देखी गई थी। बैंक निफ्टी में तब तक बाय-ऑन-डिप की रणनीति अपनानी चाहिए जब तक यह नीचे की ओर 38,500 पर सपोर्ट को होल्ड करता है।"
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )