रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सडियरी RSBVL ने ऑटोमेशन कंपनी Exyn Technologies में 23% हिस्सेदारी खरीदी है। ये डील ढ़ाई करोड़ डॉलर में हुई है। इसके अलावा रिलायंस इंफ्राटेल को खरीदने की डील को NCLT से मंजूरी मिली है। बाजार में आज दो नई कंपनियों Landmark Cars और Abans Holdings की लिस्टिंग होगी। इसके अलावा ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर कौन से स्टॉक्स हैं। इस पर निवेशकों और ट्रेडर्स का ध्यान रहेगा। दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों ने आज रिलायंस इंडस्ट्रीज (RELIANCE INDUSTRIES), एसबीआई कार्ड्स (SBI CARDS), बंधन बैंक (BANDHAN BANK), युनाइटेड स्पिरिट्स (UNITED SPIRITS) पर अपनी ट्रेडिंग रणनीति जाहिर की है।
एमओएसल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,850 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि अच्छे वैल्युएशन पर मेट्रो कैश एंड कैरी की डील हुई है। आय में मेट्रो कैश एंड कैरी का 15% योगदान संभव है। मेट्रो कैश एंड कैरी ब्रेकइवन के करीब है
मॉर्गन स्टैनली ने एसबीआई कार्ड्स पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कार्ड इंडस्ट्री में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ रहा है। नवंबर में मार्केट शेयर मासिक आधार पर बढ़कर 18.3% हुआ।
जीएस ने बंधन बैंक पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 297 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बैड लोन पोर्टफोलियो की बिक्री से पॉजिटिव सरप्राइस मिला है। इसके RoA में सुधार और डायवर्सिफिकेशन अहम है। इसमें प्रस्तावित बिक्री इंडस्ट्री की सबसे बड़ी डील हो सकती है। ब्रोकरेज ने कहा कि FY23-FY25 में 2.7%/20% RoA/RoE संभव है। जबकि FY22-25 में सालाना 14% PPOP ग्रोथ संभव है।
एमओएसएल ने युनाइटेड स्पिरिट्स पर न्यूट्रल कॉल दी है और इसके शेयर का लक्ष्य 880 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि लागत से छोटी अवधि में नतीजों पर असर हुआ है। FY24 के लिए इसका आउटलुक बेहतर है। इसमें पॉपुलर ब्रान्ड की बिक्री जरूरी थी। छोटी अवधि के लिए अच्छे वैल्युएशन नजर आ रहे हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )