Top Brokerage Calls: अशोक लीलैंड, बर्जर पेंट्स, टाटा केमिकल्स, पावर ग्रिड, डॉ लाल पैथलैब्स हैं ब्रोकर्स के रडार पर

Ashok Leyland पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 185 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। उनका कहना है कि इंडियन ट्रक डिमांड आउटलुक मजबूत बना रहेगा। इन्होंने FY23-25E के लिए इसका EPS अनुमान 1-9% बढ़ाया है। नोमुरा ने स्टॉक पर 184 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की रेटिंग दी है

अपडेटेड Feb 03, 2023 पर 11:23 AM
BERGER PAINTS पर मॉर्गन स्टैनली ने Underweight रेटिंग दी है और लक्ष्य को घटाकर 507 रुपये/शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अशोक लीलैंड (ASHOK LEYLAND) के तीसरी तिमाही में शानदार नतीजे रहे हैं। कंपनी का जोर मार्केट शेयर बढ़ाने पर है। अशोक लीलैंड के CFO और Whole Time Director गोपाल महादेवन का कहना है कि LCV, MCV सेगमेंट में कंपनी और नए प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही है। वहीं एशियन पेंट, पिडिलाइट के बाद बर्जर पेंट्स के भी Q3 नतीजे कमजोर रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 20% से ज्यादा घट गया। इसके अलावा कंपनी की मार्जिन पर भी दबाव देखने को मिला। इन दो स्टॉक्स पर ब्रोकरेज हाउसेज ने अपनी रेटिंग्स जाहिर की है। इसके अलावा आज ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर पावर ग्रिड, टाटा केमिकल्स और डॉ लाल पैथलैब्स के स्टॉक्स भी हैं।

    BROKERAGES ON ASHOK LEYLAND

    NOMURA ON ASHOK LEYLAND

    नोमुरा ने अशोक लीलैंड पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 184 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Margin/Market Share पर कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा। इन्होंने इसका FY23/24/25 के लिए M&HCV Vol Est बढ़ाकर 1.20 Lk/1.33 Lk/1.41 Lk किया है।


    Jefferies On Ashok Leyland

    जेफरीज ने अशोक लीलैंड पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 185 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इंडियन ट्रक डिमांड आउटलुक मजबूत बना रहेगा। इसके साथ ही इन्होंने FY23-25E के लिए इसका EPS अनुमान 1-9% बढ़ाया है।

    डाबर इंडिया का Q3 शुद्ध मुनाफा 5.5% गिरा, अब स्टॉक में निवेशकों की क्या हो रणनीति

    MS ON BERGER PAINTS

    मॉर्गन स्टैनली ने बर्जर पेंट्स के शेयर का लक्ष्य 575 रुपये/शेयर से घटाकर 507 रुपये/शेयर तय किया है। उन्होंने इस स्टॉक पर Underweight रेटिंग दी है। उनका कहना है कि कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। इंडस्ट्री डायनैमिक्स बदलने और मार्जिन की दिक्कतों के कारण उन्होंने अंडरवेट रेटिंग दी है।

    JEFFERIES ON POWER GRID

    जेफरीज ने पावर ग्रिड पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंन इसके शेयर का लक्ष्य 260 रुपये प्रति शेयर पर तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट के मुताबिक FY23 में कम ऑर्डर FY24 में बढ़ जायेगा।

    MS ON TATA CHEMICALS

    मॉर्गन स्टैनली ने टाटा केमिकल्स पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1278 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी के कारोबार में एशिया और इंडिया में अपटिक पर निगाहें रखनी होंगी।

    MS ON DR LAL PATHLABS

    मॉर्गन स्टैनलली ने डॉ लाल पैथलैब्स पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। उन्होंने शेयर का लक्ष्य 2214 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी के कोर बिजनेस में वॉल्यूम ग्रोथ सिंगल डिजिट में रही।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।