Get App

Chandan Taparia और Rajesh Satpute के दमदार ट्रेड, कराएंगे जोरदार कमाई

किन शेयरों में मिलेंगे दमदार कमाई के मौके ये जानते हैं चंदन तापड़िया और राजेश सातपुते से-

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2020 पर 12:06 PM
Chandan Taparia और Rajesh Satpute के दमदार ट्रेड, कराएंगे जोरदार कमाई

किन शेयरों में मिलेंगे दमदार कमाई के मौके ये जानते हैं चंदन तापड़िया और राजेश सातपुते से-

Motilal Oswal Financial Services के Chandan Taparia का कहना है कि एक्सिस बैंक में तेजी का मुमेटम बना हुआ है। इसमें 427 रुपये के स्तर पर अच्छा सपोर्ट बना हुआ है। लिहाजा इसमें 470 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। पीडिलाइट में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। इसमें 1375 का स्तर पार किया है। इसमें 1550 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी।

चंदन तपड़िया ने यूपीएल में लॉन्ग पोजिशन बनाने की सलाह दी है। इस शेयर में 340 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 385 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। वहीं वोल्टास में 508 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 560 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।

LFS Broking के Rajesh Satpute का कहना है कि माइ़ंडट्री में 715 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह होगी। इस शेयर में 770 रुपये तक का लक्ष्य हासिल हो सकता है। वहीं एस्कॉर्ट्स में 710 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। एस्कॉर्ट्स में 780 रुपये का लक्ष्य दिखा सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें