Get App

गगनचुंबी लग्जरी टावर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर में लगेगा आपका जैकपॉट

यह Wadia Group की flagship कंपनी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2020 पर 2:00 PM
गगनचुंबी लग्जरी टावर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर में लगेगा आपका जैकपॉट

सीएनबीसी-आवाज़ पर आशीष वर्मा का सुझाया हुआ आज का जैकपॉट शेयर Bombay Dyeing है। यह शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर 150 रुपये से 45 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है। साल 2018 में शेयर 300 रुपये के स्तर तक गया था। यह Wadia Group की flagship कंपनी है। यह रिटेल, पॉलिस्टर और रियल्टी कारोबार भी करती है। कंपनी के मुंबई के अहम इलाकों में 2 रियल्टी प्रोजेक्ट जारी हैं। कंपनी का Island City Center, Wadia International Center चल रहा है। यह दोनों प्रोजेक्ट 50-55 एकड़ में फैले हुए हैं।

BOMBAY DYEING का  ISLAND CITY CENTER दादर (E) के प्रोजेक्ट में 59, 65 फ्लोर के दो टावर हैं जिसमें 3, 4 बेडरूम के आलीशान फ्लैट हैं जिसकी कीमत 7.6 करोड़ से शुरू हो रही है। BOMBAY DYEING का WADIA INT. CENTER मुंबई के वर्ली के प्राइम लोकेशन पर प्रोजेक्ट चल रहा है। यह 25 एकड़ का प्रोजेक्ट है जिसमें लग्जरी मिक्स्ड यूज प्रोजेक्ट रेजिडेंस, लग्जरी होटल, ऑफिस, मॉल, हॉस्पिटल होंगे। इन प्रोजेक्ट्स के कारण BOMBAY DYEING का कैश फ्लो बढ़ेगा। 4 साल में 24,000 करोड़ का फ्री कैश फ्लो होगा। इसके अतिरिक्त मुंबई के दोनों प्रोजेक्ट से FCF आएगा।
 
कंपनी की आय में वित्त वर्ष 2016 की आय 1984 करोड़ रुपये से लगातार इजाफा हुआ है और वित्त वर्ष 2019 में कंपनी की आय 4470 करोड़ रुपये रही। दूसरी तरफ वित्त वर्ष 2016 से कंपनी के एबिटडा 231 करोड़ रुपये में भी लगातार इजाफा हुआ है और वित्त वर्ष 2019 में कंपनी का एबिटडा 1751 करोड़ रुपये रहा। आशीष वर्मा का कहना है इस शेयर में आगे तेजी देखने मिलेगी और निवेश करने वाले निवेशकों को फायदा होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।



सब समाचार

+ और भी पढ़ें