Brokerage Radar: ब्रोकरेज हाउसों ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कई शेयरों और सेक्टर को लेकर अपनी रिपोर्टें जारी की हैं। इसमें पीबी फिनटेक, जिंदल स्टील एंड पावर, बैकिंग स्टॉक्स और गोल्ड फाइनेंस सेक्टर से जुड़ी अहम जानकारी शामिल है। आइए जानें कौन से स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी जा रही है और कहां से मुनाफा कमाने का बड़ा मौका है!
जेफरीज की PB Fintech पर राय
विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी PB Fintech के शेयर को 'खरीदने' की सलाह दी है और इसके लिए 1,800 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने एक नई हेल्थकेयर वेंचर में लगभग 20 से 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 800 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। हालांकि, PB Fintech की ज़िम्मेदारी केवल प्रारंभिक निवेश तक सीमित रहेगी। इस नई इकाई से खुद के संसाधन जुटाने की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने बैंलेस-शीट के एसेट लाइट बने रहने की बात दोहराई है।
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने जिंदल स्टील एंड पावर के शेयर को 'खरीदने' की सलाह दी है और इसके लिए 1,200 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी की विस्तार रणनीति लंबी अवधि में ग्रोथ को बढ़ाने में मददगार होगी। Jindal Steel ने अपने बैलेंसशीट को मजबूत किया है, और नेट डेट को FY19 में 39,100 करोड़ रुपये से घटाकर Q1FY25 में 10,400 करोड़ रुपये कर दिया है। स्टॉक की मौजूदा स्थिति इसे भविष्य में बड़ा फायदा दिलाने वाली बनाती है।
Morgan Stanley की गोल्ड फाइनेंस कंपनियों पर राय
विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक, Muthoot और Manappuram जैसी गोल्ड लोन कंपनियां बेहतर स्थिति में हैं। खास तौर से मण्णापुरम सस्ते वैल्यूएशन के चलते बेहतर मार्जिन ऑफ सेफ्टी ऑफर कर रही है। हालांकि, RBI की ओर नियमों में सख्ती जैसी कुछ चिंताओं को खारिज नहीं किया जा सकता है, लेकिन लंबी अवधि में मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
JPMorgan की बैंकिंग स्टॉक्स पर टॉप पिक्स
विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन ने ICICI Bank, SBI, और Kotak Mahindra को बैकिंग सेक्टर के अपने पंसदीदा शेयरों की सूची में शामिल किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि ब्याज दरों में कटौती निकट भविष्य में इनके नेट इंटरेस्ट मार्जिन्स पर असर डाल सकती है, लेकिन लंबे समय में इसका पॉजिटिव असर दिखेगा। हालांकि, NBFCs (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों) सेक्टर को लेकर कुछ चिंताएं बरकरार हैं।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।