Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आए DLF सहित ये 5 शेयर, अभी नोट कर लें टारगेट प्राइस

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज 18 दिसंबर के कारोबार से पहले कई कंपनियों के शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इसमें DLF, पीरामल एंटरप्राइजेज, CIE इंडिया, LIC हाउसिंग फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल्स जैसे शेयर शामिल हैं। इसके अलावा ब्रोकरेज ने पेंट्स और सिटी गैस कंपनियों सहित कई सेक्टर को लेकर भी अपनी राय जारी की है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं-

अपडेटेड Dec 18, 2024 पर 11:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्म सिटी ने DLF के शेयर को आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ 975 रुपये का टारगेट दिया है

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज 18 दिसंबर के कारोबार से पहले कई कंपनियों के शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इसमें DLF, पीरामल एंटरप्राइजेज, CIE इंडिया, LIC हाउसिंग फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल्स जैसे शेयर शामिल हैं। इसके अलावा ब्रोकरेज ने पेंट्स और सिटी गैस कंपनियों सहित कई सेक्टर को लेकर भी अपनी राय जारी की है। इन रिपोर्ट के चलते आज इन कंपनियों के शेयर फोकस में बने हुए हैं। आइए जानते हैं ब्रोकरेज का इन शेयरों को लेकर क्या राय है और उन्होंने इनके लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं-

1. एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance)

ब्रोकरेज फर्म Citi ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 851 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि हैदराबाद और बेंगलुरु में अस्थायी समस्याओं के चलते Q3 के डिस्बर्समेंट्स में गिरावट आई है। Q4 में बेहतर सुधार की उम्मीद जताई गई है। NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) 2.7% के निचले स्तर पर बने रहने की संभावना है।

2. डीएलएफ (DLF)


ब्रोकरेज फर्म Citi ने इस शेयर को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 975 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि DLF के ‘द डहलियास’ प्रोजेक्ट में अब तक 130-150 यूनिट्स बिक चुकी हैं, जिनकी कुल बिक्री 10,000-11,000 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है। यह प्रीमियम लग्जरी सेगमेंट में आश्चर्यजनक मांग को दर्शाता है। अब तक की बिक्री वित्त वर्ष 25 के अनुमान से अधिक होने की संभावना है।

3. महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल (M&M Financial)

ब्रोकरेज फर्म Citi ने इस शेयर को न्यूट्रल की रेटिंग दी है और इसके लिए 300 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि मॉर्गेज के सूक्ष्म पैमाने पर आगे बढ़ने, SME लेंडिंग/लैप को बढ़ाने की उम्मीद। कंपनी ने वित्त वर्ष 25 के लिए 5-7% डिस्बर्समेंट और 15-20% के बीच AUM ग्रोथ रहने का अनुमान जताया है।

4. पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises)

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस शेयर को अंडरपरफॉर्म की रेटिंग दी है और इसके लिए 820 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि रिटेल AUM ग्रोथ FY25 में 25-30% के आसपास रह सकती है। निकट भविष्य में NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) दबाव में रहेगा और क्रेडिट कॉस्ट बढ़ सकती है। RoA (रिटर्न ऑन एसेट्स) में सुधार धीमा रहेगा और FY25-27 में 1.5% से नीचे रह सकता है।

5. सीआईई इंडिया (CIE India)

मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 575 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि भारतीय कारोबार ग्रोथ ड्राइवर बना रहेगा, जबकि यूरोपियन कारोबार जल्द रिकवर नहीं होगा। कंपनी भारतीय कारोबार में अगले 2-3 सालों में मार्जिन को 19% तक ले जाने का लक्ष्य रखती है।

6. पेंट कंपनियों पर Nuvama की राय

ब्रोकरेज ने इस सेक्टर में बर्जर पेंट्स और इंडिगो पेंट्स को पसंदीदा विकल्प बताते हुए ‘खरीदारी’ की सलाह दी। नुवामा ने कहा कि एशियन पेंट्स की ग्रोथ H2FY25 में बर्जर पेंट्स और इंडिगो पेंट्स की तुलना में धीमी रहने की संभावना। बड़े शहरों में प्रतिस्पर्धा के चलते एशियन पेंट्स को ज्यादा असर होगा।

7. ऑटो सेक्टर पर UBS की राय

UBS ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में दिसंबर महीने के रिटेल सेल्स में गिरावट की संभावना जताई है। रिपोर्ट के अनुसार हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो की रिटेल सेल्स में 15% की गिरावट का अनुमान है। TVS मोटर और आयशर मोटर्स की सेल्स में वृद्धि देखने को मिल सकती है। EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) सेगमेंट लगातार पकड़ बना रहा है, लेकिन मार्केट लीडर्स को इसमें भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

8. सिटी गैस पर Nuvama की राय

Nuvama ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों (IGL, MGL, और गुजरात गैस) को लेकर नकारात्मक दृष्टिकोण रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि तीसरी तिमाही में इन कंपनियों की EBITDA मार्जिन में 17-44% की गिरावट की आशंका है। प्राकृतिक गैस पर GST रोलआउट की उम्मीदें बहुत कम दिख रही हैं। ब्रोकरेज ने IGL और MGL के शेयर पर ‘रिड्यूस’ की रेटिंग दी है। वहीं गुजरात गैस पर ‘होल्ड’ की सिफारिश की है।

यह भी पढ़ें- Vishal Mega Mart IPO Listing: ₹78 का शेयर ₹110 पर लिस्ट, फिर मुनाफावसूली ने बनाया दबाव

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।