Brokerage Radar: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और महिंद्रा के शेयर कराएंगे मुनाफा, ब्रोकरेज फर्मों ने दी खरीदने की सलाह

Brokerage Radar: हीरो मोटोकॉर्प के शेयर पर ब्रोकरेज हाउसों की मिली जुली राय है। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के स्टॉक्स पर वह बुलिश दिख रहे हैं। ब्रोकरेज हाउसों ने इन तीनों कंपनियों के जून तिमाही के नतीजों और भविष्य के प्लान सुनने के बाद अपनी रिपोर्ट जारी की है। इन रिपोर्ट्स के चलते ये तीनों स्टॉक्स आज 16 अगस्त के कारोबार के दौरान फोकस में बने हुए हैं

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 10:40 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Brokerage Radar: जेफरीज ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर को 'Buy' रेटिंग दी है

Brokerage Radar: हीरो मोटोकॉर्प के शेयर पर ब्रोकरेज हाउसों की मिली जुली राय है। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के स्टॉक्स पर वह बुलिश दिख रहे हैं। ब्रोकरेज हाउसों ने इन तीनों कंपनियों के जून तिमाही के नतीजों और भविष्य के प्लान सुनने के बाद अपनी रिपोर्ट जारी की है। इन रिपोर्ट्स के चलते ये तीनों स्टॉक्स आज 16 अगस्त के कारोबार के दौरान फोकस में बने हुए हैं।

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) पर ब्रोकरेज की राय

नोमुरा: ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर को 'Buy' रेटिंग दी है और इसके लिए 5,663 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि ग्रामीण इकोनॉमी में रिकवरी और 'एक्स्ट्रीम-125' जैसे नए लॉन्च से कंपनी को फायदा मिलेगा। हालांकि उसने औसत सेलिंग प्राइस (ASP) में कमी को देखते हुए कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ अनुमानों में 2-3 फीसदी की कटौती की है।

गोल्डमैन सैक्स: ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर को 'Sell' रेटिंग दी है और इसके लिए 4,150 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के जून तिमाही के उसके अनुमानों से कम रहे। साथ ही इसके औसत सेलिंग प्राइस (ASP) का ट्रेंड भी इसकी राइवल कंपनियों- बजाज ऑटो और आयशर मोटर्स से कम है।


BofA: ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर को 'Buy' रेटिंग दी है और इसके टारगेट प्राइस को घटाकर 6,000 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प का शेयर वित्त वर्ष 2026 की अनुमानित अर्निंग्स पर 17 के पीई पर कारोबार कर रहा है, जो इसकी राइवल कंपनियों से सस्ता है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) पर ब्रोकरेज की राय

नोमुरा: ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर को 'Buy' रेटिंग दी है और इसके लिए 3,417 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने नई 'Thar Roxx' को 12.99 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जिसमें अर्बन SUV सेगमेंट को रिडिफाइन करने की क्षमता है। नए मॉडल लॉन्च करने के मामले में कंपनी की निरंतरता अच्छी है और बाजार को भी ये मॉडल पसंद आ रहे हैं।

मॉर्गन स्टैनली: ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर को 'ओवरवेट' रेटिंग दी है और इसके लिए 3,304 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने 5-दरवाजों वाली थार लॉन्च की है, जिसके रिव्यू शानदार है। थार के सभी वेरिएंट की बिक्री प्रति माह 8 से 9000 यूनिट तक पहुंचने का अनुमान है। ब्रोकरेज ने फिर से दोहराया कि महिंद्रा पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली कंपनी है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) पर ब्रोकरेज की राय

जेफरीज: ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर को 'Buy' रेटिंग दी है और इसके लिए 5,725 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के जून तिमाही के नतीजे उसके अनुमानों से 3 फीसदी अधिक थे। कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत है, जो अगले 3 से 5 साल तक दोहरे अंकों में ग्रोथ के जारी रहने का भरोसा देता है।

UBS: ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर को 'Buy' रेटिंग दी है और इसके लिए 5,700 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के जून तिमाही के नतीजे अनुमानों के मुताबिक रहे। उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 में इसे 1 लाख करोड़ रुपये तक का ऑर्डर मिलेगा, जो कंपनी की ग्रोथ को और तेज करेगा।

CLSA: ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर को 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी है और इसके लिए 4,731 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि जून तिमाही के दौरान इसके EBITDA में 6% की गिरावट आई, लेकिन शुद्ध मुनाफा में सालान आधार पर 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। रूस से जुड़े कार्यक्रमों में देरी के कारण इसके ऑर्डर में दूसरी तिमाही तक कमी देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Aesthetik Engineers IPO Listing: लिस्टिंग पर ही पैसे डबल, 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर पहुंचे अपर सर्किट पर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।