Brokerage Radar: नए साल में ये 5 शेयर कराएंगे कमाई? ब्रोकरेज फर्मों ने जारी किया टारगेट प्राइस

Brokerage Radar: नए साल के पहले दिन ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर कई कंपनियों के शेयर सेक्टर हैं। इनमें टाटा केमिकल और ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन जैसे नाम है। इसके अलावा ब्रोकरेज फर्मों ने NBFC, रियल एस्टेट और टू-व्हीलर्स सेगमेंट को लेकर भी अपनी रिपोर्ट जारी की है। इन रिपोर्ट के चलते इन कंपनियों के शेयर आज 1 जनवरी को फोकस में बने हुए हैं

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 10:28 AM
Story continues below Advertisement
Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्म HSBC ने टाटा केमिकल्स के शेयर को 'रेड्यूस' की रेटिंग दी है

Brokerage Radar: नए साल के पहले दिन ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर कई कंपनियों के शेयर सेक्टर हैं। इनमें टाटा केमिकल और ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन जैसे नाम है। इसके अलावा ब्रोकरेज फर्मों ने NBFC, रियल एस्टेट और टू-व्हीलर्स सेगमेंट को लेकर भी अपनी रिपोर्ट जारी की है। इन रिपोर्ट के चलते इन कंपनियों के शेयर आज 1 जनवरी को फोकस में बने हुए हैं। आइए जानते हैं ब्रोकरेज फर्मों की इन शेयरों को लेकर क्या राय है और उन्होंने इनके लिए क्या टारगेट प्राइस तय किया है।

1. टाटा केमिकल (Tata Chemical)

ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस शेयर को 'रेड्यूस' की रेटिंग दी है और इसके लिए 820 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि भारत में सोडा ऐश के लिए मिनिमम इंपोर्ट प्राइस (MIP), चुनौतीपूर्ण बाजार में एक पॉजिटिव डेवलपमेंट है। MIP घरेलू कंपनियों को ग्लोबल सोडा ऐश की कीमतों में और गिरावट से बचाता है। मिनिमम इंपोर्ट प्राइस होने से वॉल्यूम पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। अधिक सप्लाई के बीच इंडस्ट्री की मांग सुस्त बने रहने की उम्मीद है।

2. ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (Transport Corp)


ब्रोकरेज फर्म इक्विरस (Equirus) ने इस शेयर पर लॉन्ग बने रहने की सलाह दी है और इसके लिए 1,395 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मार्जिन पर दबाव और सड़क से रेल तक कार्गो में मॉडल शिफ्ट के बीच माल ढुलाई में मामूली ग्रोथ देखी जाएगी। सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के लिए संभावनाएं अच्छी दिख रही हैं, क्योंकि लॉजिस्टिक इंडस्ट्री विकसित हो रही है। कोस्टल शिपिंग और नए जहाजों के ऑर्डर पर भारत सरकार के जोर से समुद्री मार्गों को लाभ होगा। FY24-FY27 के दौरान कंपनी के रेवेन्यू और शुद्ध मुनाफे में क्रमश: 12% और 15% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

3. NBFC सेक्टर पर नोमुरा की राय

ब्रोकरेज ने कहा कि NBFC सेक्टर में श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस उसका पसंदीदा स्टॉक्स बना हुआ है। इसके अलावा इसने आधार, फाइव स्टार और LIC हाउसिंग फाइनेंस को भी खरीदने की सलाह दी है। दूसरी ओर इसने SBI कार्ड्स और M&M फाइनेंस पर नेगेटिव रुख जताया है। जबकि क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर को इसने रेड्यूस की रेटिंग दी है।

4. रियल एस्टेट सेक्टर पर एंटीक की राय

ब्रोकरेज ने कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर में आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट और ओबेरॉय रियल्टी उसके पंसदीदा शेयर हैं। उसने कहा कि AB रियल्टी, प्रेस्टीज, सोभा, सनटेक रियल्टी और कोल्टे-पाटिल के लिए तीसरी तिमाही की बिक्री बुकिंग सुस्त रह सकती है। वहीं गोदरेज प्रॉपर्टीज, मैक्रोटेक डेवलपर्स, डीएलएफ, ओबेरॉय और ब्रिगेड से अच्छे नतीजे की उम्मीद है। गोदरेज प्रॉपर्टीज, डीएलएफ, ब्रिगेड एंट, सनटेक रियल्टी और कोल्टे-पाटिल से चौथी तिमाही में लॉन्चिंग में उछाल आने की उम्मीद है।

5. टू-व्हीलर्स सेगमेंट पर Emkay की राय

ब्रोकरेज फर्म इमके का कहना है कि हाल के शिखर से टू-व्हीलर्स कंपनियों के शेयरों में औसतन 24% की भारी गिरावट आई है। हीरो मोटोकॉर्प/बजाज ऑटो के लिए 33%/30% की बड़ी गिरावट को कहीं से भी सहीं नहीं ठहराया जा सकता है। एक्सपोर्ट को लेकर आउटलुक में सुधार हो रहा है और तेज सुधार की ओर अग्रसर है। नाइजीरिया जैसे अत्यधिक कम पहुंच वाले प्रमुख अफ्रीकी बाजारों में मैक्रो चुनौतियां अब काफी हद तक पीछे रह गई हैं। लैटिन अमेरिका में निरंतर ग्रोथ देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Anya Polytech IPO Listing: ₹14 का शेयर मचाएगा धमाल? ग्रे मार्केट से तगड़े संकेत, चेक करें कारोबारी सेहत

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।