Anya Polytech IPO Listing: ₹14 का शेयर मचाएगा धमाल? ग्रे मार्केट से तगड़े संकेत, चेक करें कारोबारी सेहत

Anya Polytech IPO: आन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स खाद और बैग बनाती है। इसके अलावा यह पर्यावरण से जुड़े समाधान भी पेश करती है। अब इसके शेयरों की घरेलू स्टॉक मार्केट में एनएसई एसएमई पर लिस्टिंग होने वाली है। चेक करें कि ग्रे मार्केट से लिस्टिंग पर कितने मुनाफे का संकेत मिल रहा है और कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है?

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 10:12 AM
Story continues below Advertisement
Anya Polytech IPO: आन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स के ₹44.80 करोड़ के आईपीओ में निवेशकों ने ₹13-₹14 रुपये के प्राइस बैंड और 10 हजार शेयरों के लॉट में पैसे लगाए।

Anya Polytech IPO: खाद और बैग बनाने वाली आन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स (Anya Polytech & Fertilizers) के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला। तीन दिन में यह 439 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो गया। इसके शेयरों का अलॉटमेंट भी 31 दिसंबर को ही फाइनल हो चुका है। आईपीओ निवेशकों को 14 रुपये के भाव में शेयर जारी हुए हैं। अब एनएसई एसएमई पर 2 जनवरी को लिस्टिंग का इंतजार है। ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 6 रुपये यानी 42.86% फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। इससे शेयरों की मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत और लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थिति पर निर्भर रहेगा।

रजिस्ट्रार स्काईलाईन की साइट पर ऐसे करें स्टेटस चेक

शेयर मिले या नहीं, इसका स्टेटस रजिस्ट्रार स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसका स्टेपवाइज प्रोसेस नीचे दिया जा रहा है।


https://www.skylinerta.com/display_ipo_rightissue_allotment.php, लिंक पर क्लिक करें।

सेलेक्ट कंपनी पर क्लिक करके Anya Polytech & Fertilizers चुनें।

डीपीआईडी/क्लाइंट आईडी/फोलियो नंबर, सीएएफ नंबर और पैन के तीन विकल्प मिलेंगे। इनमें से कोई एक चुनकर डिटेल्स देकर सर्च करें।

शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्कीन पर दिखने लगा कि कितने शेयर अलॉट हुए।

Anya Polytech IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

आन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स के ₹44.80 करोड़ के आईपीओ में निवेशकों ने ₹13-₹14 रुपये के प्राइस बैंड और 10 हजार शेयरों के लॉट में पैसे लगाए। इस इश्यू को हर कैटेगरी के निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला और ओवरऑल यह 439.8 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 150.8 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1,100.39 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 321.53 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 3.20 करोड़ नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैपिटल एक्पेंडिचर और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, सब्सिडियरी यारा ग्रीन एनर्जी के वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के साथ-साथ नए प्रोजेक्ट के सेटअप, सब्सिडियरी अरावली फॉस्फेट के वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के साथ-साथ कैपिटल एक्सपेंडिचर और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Anya Polytech & Fertilizers के बारे में

वर्ष 2011 में बनी आन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स खाद और बैग बनाती है। इसके अलावा यह पर्यावरण से जुड़े समाधान भी पेश करती है। यह हाई डेंसिटी के पॉलीएथिलीन (HDPE) और पॉलीप्रोपिलीन (PP) बैग के साथ-साथ जिंक सल्फेट खाद बनाती है। इसका कॉमर्शियल प्रोडक्शन जनवरी 2013 में शुरू हुआ था और यह सालाना 7.50 करोड़ रुपये से अधिक बैक बना सकती है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2022 में इसे 70.22 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 5.70 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में 9.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 16 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 125.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो पहली तिमाही अप्रैल-जून 2024 में इसे 4.54 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 40.73 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था।

साल 2024 के आखिरी दिन धमाल, NCC को मिला ₹350 करोड़ का ऑर्डर, टारगेट से अब इतनी ही दूर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।