Get App

Brokers Poll: जानिए आज किन स्तरों पर कटेगी Nifty-Bank Nifty वीकली एक्सपायरी

कल की छुट्टी की वजह से आज ही NIFTY और BANK NIFTY की WEEKLY EXPIRY होगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2021 पर 1:22 PM
Brokers Poll: जानिए आज किन स्तरों पर कटेगी Nifty-Bank Nifty वीकली एक्सपायरी

कल यानी 8 मई को बाजार की 4 दिन से लगातार चल रही तेजी को लगाम लगता दिखा। सेसेंक्स आज 0.69 फीसदी यानी 340.60 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 91.60  अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 14,850.80 के स्तर पर बंद हुआ।

अलग-अलग सेक्टर की बात करें तो निफ्टी पीएसयू बैंक और एनर्जी इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं FMCG, IT, metal और  pharma में गिरावट देखने को मिली। हालांकि बीएसई के मिड और स्मॉल कैप शेयर इंडेक्स आज हरे निशान में बद होने में कामयाब रहे।

ऐसे में कल की छुट्टी की वजह से आज ही NIFTY और BANK NIFTY की WEEKLY EXPIRY होगी।  ऐसे में आज निफ्टी-बैंक निफ्टी की  वीकली एक्सपायरी किन स्तरों पर होगी उसके लिए सीएनबीसी- आवाज ने बोकर्स के बीच एक पोल कराया है। तो आइए डालते है ब्रोकर्स पोल पर एक नजर।

आवाज़ ट्रेडर्स पोल में 50 फीसदी की राय है कि  NIFTY की EXPIRY 14800 से 14900 के बीच कट सकती है जबकि 30 फीसदी ब्रोकर्स के मुताबिक निफ्टी की वीकली एक्सपायरी 14800-14700 के स्तर पर कट सकती है।

आवाज़ ट्रेडर्स पोल में शामिल 20 फीसदी ब्रोकर्स का मानना है कि निफ्टी की वीकली एक्सपायरी 14700-14600 के बीच हो सकती है जबकि  पोल में शामिल किसी भी ब्रोकर्स ने यह नहीं कहा कि निफ्टी की वीकली एक्सपायरी 15000-14900 के स्तर पर होगी।

वहीं बैंक निफ्टी के वीकली एक्सपायरी पर किए गए पोल में शामिल 50 फीसदी ट्रेडर्स के मुताबिक 33100-32800 के बीच  बैंक निफ्टी की एक्सपायरी हो सकती है

पोल में शामिल 30 फीसदी ट्रेडर्स का मानना है कि बैंक निफ्टी की वीकली एक्सपायरी 32800-32500 के बीच कट सकती है। वहीं  पोल में शामिल 20 फीसदी ब्रोकर्स के मुताबिक बैंक निफ्टी की वीकली एक्सपायरी 32500-32200 और 33400-33100 के स्तर पर कट सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें