बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) स्पेक्युलेटिव ट्रेडिंग पर लगाम कसने के लिए वीकली एक्सपायरी पर रोक लगाने का विचार कर रहा है। इसने कैपिटल मार्केट से जुड़े स्टॉक्स को करारा झटका दे दिया। सेबी के कंसल्टेशन पेपर पर निफ्टी कैपिटल मार्केट्स इंडेक्स में सबसे अधिक बीएसई (BSE) का शेयर झुलसा है जोकि 3% से अधिक टूट गया। बाकी भी कैपिटल मार्केट स्टॉक्स की स्थिति अच्छी नहीं है। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services) के शेयर भी 1-1% के करीब टूट गए तो एंजेल वन (Angel One) के शेयर करीब आधा फीसदी फिसल गया।
