Top F&O Calls: बाजार फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 61 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 160 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो चोला इनवेस्ट, सिटी यूनियन बैंक, एचपीसीएल, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, इंडियामार्ट, कोलगेट, हुडको, टाटा कम्यूनिकेशंस और बीपीसीएल के शेयर लाल निशान में नजर आये। जबकि टाटा मोटर्स, सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, कोफोर्ज, परसिस्टेंट सिस्टम्स, केईआई इंडस्ट्रीज, पिडीलाइट, पीबी फिनटेक और बिड़लासॉफ्ट के शेयर में हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
