Get App

चीन की नीतियों से मिला सपोर्ट, BSE Metal पहुंच गया 17 महीने के हाई पर

बीएसई का मेटल इंडेक्स बीएसई मेटल (BSE Metal) पिछले 11 कारोबारी दिनों में 7 दिन मजबूत हुआ है और अब यह करीब 17 महीने के हाई पर पहुंच गया। इसकी तेजी की एक बड़ी वजह चीन की नीतियां हैं। हैरानी की बात नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि चीन ने कुछ नीतियां अपनाई है जिससे निवेशकों का भरोसा भारतीय बाजार पर बढ़ा। इसके अलावा कुछ और बातों से सपोर्ट मिल रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 05, 2023 पर 11:02 AM
चीन की नीतियों से मिला सपोर्ट, BSE Metal पहुंच गया 17 महीने के हाई पर
पिछले 11 कारोबारी सत्रों में बीएसई का मेटल इंडेक्स 10 फीसदी से अधिक उछला जबकि इस दौरान इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी से थोड़े ही अधिक मजबूत हुए।

बीएसई का मेटल इंडेक्स बीएसई मेटल (BSE Metal) पिछले 11 कारोबारी दिनों में 7 दिन मजबूत हुआ है और अब यह करीब 17 महीने के हाई पर पहुंच गया। इसकी तेजी की एक बड़ी वजह चीन की नीतियां हैं। हैरानी की बात नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि चीन ने कुछ नीतियां अपनाई है जिससे निवेशकों का भरोसा भारतीय बाजार पर बढ़ा। इसके अलावा एक और बात से बीएसई मेटल इंडेक्स को सपोर्ट मिला, वह है घरेलू कंपनियों की तरफ से कीमतों में बढ़ोतरी। बीएसई मेंटल इंडेक्स 4 सितंबर को इंट्रा-डे में 3.5 फीसदी उछकर 23,284 की हाई पर पहुंचा था। पिछले 11 कारोबारी सत्रों में यह 10 फीसदी से अधिक उछला जबकि इस दौरान इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी से थोड़े ही अधिक मजबूत हुए।

चीन की किन नीतियों से मिला BSE Metal को सपोर्ट

हाल ही में चीन ने प्रॉपर्टी सेक्टर को सपोर्ट करने के लिए मॉर्गेज रेट में कमी के साथ-साथ पहली और दूसरी बार घर खरीदने वाले लोगों के लिए डाउनपेमेंट की जरूरतों को कम करने का ऐलान किया। मौजूदा लेनदारों को अपने पहले घर को लेकर लिए गए कर्ज की ब्याज दरों पर फिर से मोल-भाव की मंजूरी दी गई है। वहीं जो पहली बार घर खरीद रहे हैं, उन्हें अब कम डाउनपेमेंट करना पड़ेगा लेकिन यह 20 फीसदी से कम नहीं होगा जबकि दूसरी बार घर खरीदने वालों के लिए यह लिमिट कम तो हुई है लेकिन 30 फीसदी से नीचे नहीं आएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें