Get App

BSE Shares: बीएसई के शेयरों ने भरी 9% की उड़ान, SEBI चेयरमैन बोले- ‘जारी रहेगा वीकली F&O’

BSE Share Price: शेयर बाजार में आज कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के शेयर कारोबार के दौरान 9% तक उछल गए। यह तेजी SEBI के चेयरमैन तुहीन कांत पांडे के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने साफ किया कि वीकली फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) फिलहाल जारी रहेगी

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Nov 07, 2025 पर 3:39 PM
BSE Shares: बीएसई के शेयरों ने भरी 9% की उड़ान, SEBI चेयरमैन बोले- ‘जारी रहेगा वीकली F&O’
SEBI चीफ के बयान के बाद Nifty Capital Markets इंडेक्स भी 3% तक उछल गया

BSE Share Price: शेयर बाजार में आज कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के शेयर कारोबार के दौरान 9% तक उछल गए। यह तेजी SEBI के चेयरमैन तुहीन कांत पांडे के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने साफ किया कि वीकली फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) फिलहाल जारी रहेगी।

CNBC-TV18 के ग्लोबल लीडरशिप समिट में बोलते हुए SEBI चीफ कहा, “F&O को लेकर हमारा रुख डेटा-आधारित और संतुलित रहेगा। इस पर जल्द एक कंसल्टेशन जारी किया जाएगा। फिलहाल की निश्चितता यह है कि वीकली F&O जारी है और यह ठीक से काम कर रहा है।” इस बयान के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिससे कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में तेजी आई।

दोपहर 2:20 बजे के करीब, BSE के शेयर 9% उछलकर 2,676 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इसके साथ ही Nifty Capital Markets इंडेक्स में भी 3% की तेजी देखी गई और यह 4,629 के स्तर तक पहुंच गया।

दूसरे कैपिटल मार्केट शेयरों में भी तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें