Get App

BSE के स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट फिक्स, इस रेश्यो में टूटेंगे शेयर

BSE Stock Split Record Date: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयर टूटने वाले हैं। इस स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गई है जिसके ऐलान पर बीएसई के शेयर आज उछलकर नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। आज बीएसई के फाइनल डिविडेंड की आज रिकॉर्ड डेट भी है। बीएसई के 150 वर्ष पूरे होने पर यह 5 रुपये का स्पेशल डिविडेंड और 18 रुपये का रेगुलर डिविडेंड दे रही है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 14, 2025 पर 3:54 PM
BSE के स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट फिक्स, इस रेश्यो में टूटेंगे शेयर

BSE Stock Split Record Date: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयर टूटने वाले हैं। इस स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गई है जिसके ऐलान पर बीएसई के शेयर आज उछलकर नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। आज बीएसई के फाइनल डिविडेंड की आज रिकॉर्ड डेट भी है। बीएसई के 150 वर्ष पूरे होने पर यह 5 रुपये का स्पेशल डिविडेंड और 18 रुपये का रेगुलर डिविडेंड दे रही है यानी कुल मिलाकर निवेशकों को 23 रुपये का फाइनल डिविडेंड मिलेगा। शेयरों की बात करें तो आज एनएसई पर यह 0.88 फीसदी की तेजी के साथ 7,357.00 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.46 फीसदी उछलकर 7,422.50 रुपये पर पहुंच गया था।

किस रेश्यो में टूट रहे BSE के शेयर

बीएसई ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक बीएसई के शेयर 2:1 के रेश्यो में टूटेगें। इसकी रिकॉर्ड डेट बीएसई ने 23 मई 2025 फिक्स की है। बीएसई के शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये है। पहली बार इसके शेयर लिस्ट होंगे। इसकी लिस्टिंग करीब आठ साल पहले 3 फरवरी 2017 को एनएसई पर हुई थी। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को 906 रुपये के भाव पर जारी हुए थे।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें