BSE Share Price: Q3 के धमाकेदार नतीजे, अब कितना चढ़ेगा शेयर, ब्रोकरेजेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

BSE Share Prie: दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद ब्रोकरेजेज ने बीएसई का टारगेट प्राइस बढ़ाया तो इसके शेयर आज रॉकेट बन गए। इसे किसी भी ब्रोकरेज फर्म ने बेचने की सलाह नहीं दी है। चेक करें कि बीएसई को लेकर ब्रोकरेजेज फर्म इतना बुलिश क्यों हैं और अब इसके शेयरों में निवेश को लेकर टारगेट प्राइस क्या है?

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 4:20 PM
Story continues below Advertisement
BSE के लिए दिसंबर 2025 तिमाही धमाकेदार रही और तिमाही आधार पर इसका टर्नओवर 30% बढ़ गया।

BSE Share Price: सितंबर 2025 में एक्सपायरी में बदलाव के बावजूद बीएसई के लिए चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही धमाकेदार रही। सिर्फ यही नहीं, दमदार कारोबारी नतीजे के बाद कुछ ब्रोकरेजेज ने इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया। इसके चलते आज शुरुआती कारोबार में ही बीएसई के शेयर रॉकेट बन गए और 6% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 6.26% की बढ़त के साथ ₹3,172.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 6.81% उछलकर ₹3,188.40 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गया था। आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 16 एनालिस्ट्स में से 12 ने इसे खरीदारी और चार ने होल्ड रेटिंग दी है। किसी भी एनालिस्ट्स ने इसे बेचने की सलाह नहीं दी है। साथ ही ब्रोकरेजेज यूबीएस, जेफरीज और नुवामा ने तो इसका टारगेट प्राइस ही बढ़ा दिया है।

बीएसई के लिए दिसंबर 2025 तिमाही धमाकेदार रही और तिमाही आधार पर इसका टर्नओवर 30% बढ़ गया। साथ ही इसका एवरेज डेली नोशनल टर्नओर 28% उछलकर ₹210 लाख करोड़ तो एवरेज डेली प्रीमियम टर्नओवर 29.7% उछलकर ₹19,459 करोड़ पर पहुंच गया। रेवेन्यू की बात करें तो यह उम्मीद से अधिक बेहतर रही। एक्सचेंज के ट्रांजैक्शन चार्जेज ने रेवेन्यू को बढ़ा दिया। तिमाही आधार पर बीएसई की ऑपरेटिंग इनकम 16% बढ़कर ₹1,244 करोड़ तो ऑपरेटिंग प्रॉफिट 13% उछलकर ₹778 करोड़ पर पहुंच गई। हालांकि हाई रेगुलेटरी कॉन्ट्रिब्यूशन के चलते इसके मार्जिन को झटका लगा। बीएसई का रेगुलेटरी कॉन्ट्रिब्यूशन तिमाही आधार पर 28% बढ़कर ₹187 करोड़ पर पहुंचा तो मार्जिन 64.7% से फिसलकर 62.5% पर आ गया।

क्या है ब्रोकरेजेज का रुझान?

UBS


यूबीएस ने बीएससई को खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर प्रति शेयर ₹3,650 कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि दिसंबर 2025 तिमाही में मुनाफे के मोर्चे पर तो हाई कॉस्ट के चलते यह चूक गई लेकिन में इसकी हिस्सेदारी और बढ़ी तो रेवेन्यू भी मजबूत बना रहा और प्रीमियम एवरेज डेली टर्नओवर भी मजबूत रहा। यूबीएस की रिपोर्ट में बीएसई के मैनेजमेंट की इस उम्मीद की जिक्र भी है कि STT की दरों में बढ़ोतरी का ऑप्शंस के वॉल्यूम पर असर कम पड़ेगा, जैसे कि पहले होता था। साथ ही बीएसई बाजार हिस्सेदारी बढ़ाकर लंबे समय के कॉन्ट्रैक्ट्स में लिक्विडिटी सुधारने की कोशिश कर रही है।

Jefferies

जेफरीज ने बीएसई को होल्ड रेटिंग दी है लेकिन टारगेट प्राइस को बढ़ाकर ₹3,050 पर फिक्स कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि इसका ₹610 करोड़ का शुद्ध मुनाफा अनुमान से अधिक रहा। ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2026-28 के लिए इसके EPS (प्रति शेयर आय) के अनुमान को 4-7% बढ़ा दिया है। शॉर्म-टर्म में मार्केट शेयर में बढ़ोतरी इसकी ग्रोथ को बढ़ावा दे सकती है लेकिन नए प्रोडक्ट्स को लेकर अस्पष्टता वित्त वर्ष 2029 के बाद ग्रोथ को लेकर चुनौती बन सकती है।

Nuvama

ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने बीएसई को खरीदारी की रेटिंग दी है लेकिन टारगेट प्राइस को बढ़ाकर ₹3,760 कर दिया। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि सितंबर 2025 में एक्सपायरी में बदलाव के बावजूद बीएसई ने दिसंबर 2025 तिमाही में इंडेक्स ऑप्शंस ADTPV (एवरेज डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम) की 29.4% बाजार हिस्सेदारी हासिल की जिसके चलते सालाना आधार पर रेवेन्यू 60.8% और तिमाही आधार पर 16.4% बढ़ गया। ऑपरेटिंग लेवरेज के चलते बीएसई का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन सालाना आधार पर 443 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 60.8% हो गया तो ऑपरेटिंग प्रॉफिट में सालाना आधार पर 73.5% और तिमाही आधार पर 11.1% की तेजी आई। ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2026 के लिए इसकी कमाई के अनुमान को 8.2%, वित्त वर्ष 2027 के लिए 21.9% और वित्त वर्ष 2028 के लिए 21.1% बढ़ा दिया।

Ramco Cements Shares: रामको सीमेंट्स के शेयर तिमाही कमजोर नतीजे पर धड़ाम

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।