BSE Share Price: स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई के शेयर आज इंट्रा-डे में 7 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इसके शेयरों में दो अहम कारणों के चलते इतनी जबरदस्त तेजी दिख रही है कि पांच कारोबारी दिनों में यह 1,480.15 रुपये (17 अक्टूबर के क्लोजिंग प्राइस) से 24 फीसदी उछलकर आज इंट्रा-डे में 1828 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती जरूर आई लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। दिन के आखिरी में NSE पर यह 4.50 फीसदी की मजबूती के साथ 1,784 रुपये पर बंद हुआ है।
