बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फैसले पर Delta Corp में तेजी, 8% चढ़ गए शेयर

गेमिंग और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) को बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच से बड़ी राहत मिली है। इसका आज शेयरों पर शानदार असर दिख रहा है। बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने डेल्टा कॉर्प और इसकी सब्सिडियरीज की रिट याचिकाओं पर टैक्स अधिकारियों को डेल्टा कॉर्प के खिलाफ 16,193 करोड़ रुपये के टैक्स नोटिस पर कोई अंतिम आदेश पारित नहीं करने को कहा है

अपडेटेड Oct 25, 2023 पर 4:53 PM
Story continues below Advertisement
टैक्स नोटिस के चलते Delta Corp के शेयरों पर अच्छा-खासा दबाव दिखा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    गेमिंग और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) को बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच से बड़ी राहत मिली है। इसका आज शेयरों पर शानदार असर दिख रहा है। बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने डेल्टा कॉर्प और इसकी सब्सिडियरीज की रिट याचिकाओं पर टैक्स अधिकारियों को डेल्टा कॉर्प के खिलाफ 16,193 करोड़ रुपये के टैक्स नोटिस पर कोई अंतिम आदेश पारित नहीं करने को कहा है। इसके चलते आज डेल्टा कॉर्प के शेयरों की खरीदारी बढ़ी गई। शुरुआती कारोबार में बीएसई पर यह 8.23 फीसदी उछलकर 140.70 रुपये (Delta Corp Share Price) पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई और दिन के आखिरी में यह 3.62 फीसदी की मजबूती के साथ 134.70 रुपये पर बंद हुआ है।

    Arvind and Company की धांसू लिस्टिंग, पहले ही दिन 87% बढ़ गया निवेश

    क्या है टैक्स नोटिस से जुड़ा पूरा मामला


    डेल्टा कॉर्प और इसकी दो सब्सिडियरीज को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस, हैदराबाद की तरफ से जीएसटी बकाए को लेकर नोटिस मिला है। डेल्टा कॉर्प को 11,139 करोड़ रुपये के नोटिस के साथ-साथ सब्सिडियरीज हाइएस्ट क्रूजेज एंड एंटरटेनमेंट को 3,289 करोड़ रुपये और डेल्टा प्लेजर क्रूज को 1,765 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है। इन नोटिसों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच में रिट याचिकाएं दाखिल हुई थीं जिस पर बेंच ने टैक्स अधिकारियों को फिलहाल टैक्स नोटिस पर बिना हाईकोर्ट से मंजूरी लिए कोई भी आखिरी फैसला लेने पर अभी रोक लगा दिया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में 24 अक्टूबर को जो जानकारी दी, उसके मुताबिक कोर्ट ने सुनवाई और फैसले को लेकर दिन तय कर दिया है।

    'पांच साल पिछड़ गई' HUL, ब्रोकरेज ने की रेटिंग में कटौती, अब ये है टारगेट प्राइस

    Delta Corp के शेयरों की क्या है स्थिति

    टैक्स नोटिस के चलते डेल्टा कॉर्प के शेयरों पर खासा दबाव दिखा। चार महीने में यह 52 फीसदी से अधिक फिसलकर पिछले कारोबारी हफ्ते 16 अक्टूबर 2023 को एक साल के निचले स्तर 124.60 रुपये पर आ गया। इससे पहले 28 जून 2023 को यह एक साल के हाई 259.95 रुपये पर था। इसे 16193 करोड़ रुपये के बकाए का टैक्स नोटिस मिला है जबकि इसका फुल मार्केट कैप 3600 करोड़ रुपये के आस-पास है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।