BSE SME IPO index: शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी है। इस बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का एसएमई आईपीओ (BSE SME IPO) इंडेक्स अब 'बेयर मार्केट' जोन में चला गया है। जब कोई इंडेक्स अपने हालिया शिखर से 20% या उससे अधिक गिर जाता है, तो उसे 'बेयर मार्केट' माना जाता है। SME IPO इंडेक्स ने 6 जनवरी 2025 को 1,22,298 के उच्चतम स्तर को छू लिया था, लेकिन तब से इसमें लगातार गिरावट आई है और अब यह 95,553 के स्तर तक फिसल गया है।