Get App

BSE Stock price : BSE के शेयरों में भारी गिरावट, जानिए इस करेक्शन का क्या है NSE कनेक्शन

BSE share price : एक्सपायरी पर औसत वॉल्यूम के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिसंबर में NSE पर औसत वॉल्यूम 3.88 लाख करोड़ रुपए रहा। वहीं, BSE पर औसत वॉल्यूम 0.12 लाख करोड़ रुपए रहा है। जनवरी में NSE पर औसत वॉल्यूम 3.70 लाख करोड़ रुपए रहा। वहीं, BSE पर औसत वॉल्यूम 2.75 लाख करोड़ रुपए रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2025 पर 1:18 PM
BSE Stock price : BSE के शेयरों में भारी गिरावट, जानिए इस करेक्शन का क्या है NSE कनेक्शन
F&O में SEBI के सख्त नियमों से भी औसत डेली टर्नओवर पर निगेटिव असर पड़ा है। फरवरी 2025 F&O में औसत डेली टर्नओवर 1.82 लाख करोड़ रुपए रहा

BSE share price : BSE के शेयर में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। BSE में आई इस गिरावट का NSE से बड़ा कनेक्शन है। NSE ने एक्सपायरी का दिन बदल दिया है। NSE पर अब गुरुवार के बजाए सोमवार को एक्सपायरी होगी। NSE पर अब वीकली और मंथली दोनों एक्सपायरी सोमवार को होगी। बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी भी सोमवार को ही होगी। FINNIFTY, मिडकैप और निफ्टी नेक्स्ट 50 की एक्सपायरी भी बदली गई है। फिन निफ्टी,मिडकैप निफ्टी,निफ्टी नेक्स्ट 50 की एक्सपायरी भी सोमवार को ही होगी। ये सभी बदलाव 4 अप्रैल से लागू होंगे।

निफ्टी ने क्यों बदली एक्सपायरी?

एक्सपायरी पर BSE के वॉल्यूम बढ़ रहे थे। BSE के इंडेक्स की एक्सपायरी मंगलवार को होती है। सोमवार से पहले तो कोई एक्सपायरी हो नहीं सकती। NSE के इस कदम से BSE के बढ़ते वॉल्यूम पर लगाम लगने की आशंका है। अब NSE के मास्टस्ट्रोक पर BSE के एक्शन का इंतजार है।

एक्सपायरी पर औसत वॉल्यूम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें