BSE का शेयर रोज नए कीर्तिमान जरूर बना रहा है लेकिन नवंबर में कैश और वायदा दोनों सेगमेंट में इसका टर्नओवर घटा है। सेबी के नए नियमों के बाद टर्नओवर में गिरावट देखी गई है। इसपर Haitong का नोट सामने आया है। F&O टर्नओवर कितना घटा है। इस पर नजर डालें तो BSE के टर्नओवर में महीने दर महीने आधार पर 11 फीसदी और NSE के टर्नओवर में महीने दर महीने आधार पर 16 फीसदी की गिरावट हुई है। नवंबर में कैश सेगमेंट के टर्नओवर में लगातार पांचवें महीने गिरावट देखने को मिली है।
