सोमवार 12 अगस्त के लिए एक्सपर्ट्स की BTST और STBT कॉल्स, क्या इनमें से है कोई आपके पास

Indian Bank पर Arihant Capital Markets की कविता जैन ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते कमाई के लिए Indian Bank के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 590 से 595 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इसमें 578 रुपये के स्तर पर खरीदारी करना चाहिए। हालांकि इसमें 569 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह है

अपडेटेड Aug 10, 2024 पर 10:27 AM
Reliance पर rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने BTST कॉल देकर कहा इसमें इसमें 2980 से 2990 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। अच्छे ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। बैंक निफ्टी में भी रौनक देखने को मिली। स्मॉलकैप और मिडकैप में भी तेजी देखने को मिली। सरकारी बैंकों में तूफानी तेजी रही। निफ्टी सरकारी बैंक इंडेक्स ढ़ाई परसेंट से ज्यादा तेजी पर कारोबार करता नजर आया। रियल्टी और ऑटो शेयरों में भी अच्छी रौनक रही। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। इसमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम-

    prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Siemens

    प्रकाश गाबा ने कहा कि अगले हफ्ते कमाई के लिए सीमेंस के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 6863 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7000 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 6850 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का BTST कॉल - Polycab


    राजेश सातपुते ने अगले हफ्ते कमाई करने के लिए पोलीकैब के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 6653 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 6620 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। अगले हफ्ते इसमें 6900 से 6920 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

    सोमवार 12 अगस्त को इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

    Arihant Capital Markets की कविता जैन का BTST कॉल - Indian Bank

    कविता जैन ने कहा कि अगले हफ्ते कमाई के लिए इंडियन बैंक के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 578 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 590 से 595 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 569 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    rachanavaidya.in की रचना वैद्य का BTST कॉल - Reliance

    रचना वैद्य ने अगले हफ्ते कमाई करने के लिए रिलायंस के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2946 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2925 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। अगले हफ्ते इसमें 2980 से 2990 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।