सोमवार 12 अगस्त को इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

Apollo Hospitals के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 6613 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। Apollo Hospitals के शेयर में 6650 से 6700 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 6570 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Aug 09, 2024 पर 6:08 PM
Bank Of India पर मिडकैप सेगमेंट से Chola Securities के धर्मेश कांत ने 119 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली। इससे तेल-गैस, एनर्जी, PSE इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। ऑटो, रियल्टी, IT शेयरों में खरीदारी नजर आई। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादी की बढ़त पर बंद हुए। शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोश भरा। सेंसेक्स 820 प्वाइंट चढ़कर 79,706 पर बंद हुआ। निफ्टी 248 प्वाइंट चढ़कर 24,368 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में खरीदारी नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सन टीवी, अपोलो हॉस्पटल्स, सीजी पावर और बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    manasjaiswal.com का मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Sun TV

    manasjaiswal.com का मानस जायसवाल ने कहा कि सन टीवी के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 910 के स्ट्राइक वाली कॉल 33 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 50 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 19 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Apollo Hospitals Future


    rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से अपोलो हॉस्पिटल्स के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 6650 से 6700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 6570 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 6613 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

    Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई जोरदार खरीदारी, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर

    Arihant Capital Markets की कविता जैन का चमत्कार शेयरः CG Power

    Arihant Capital Markets की कविता जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में सीजी पावर पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 721 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 710 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 750 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

    Chola Securities के धर्मेश कांत का मिडकैप फंडा स्टॉकः Bank Of India

    Chola Securities के धर्मेश कांत ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज बैंक ऑफ इंडिया के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 119 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 135 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।