सोमवार 5 अगस्त के लिए एक्सपर्ट्स की BTST और STBT कॉल्स, क्या इनमें से है कोई आपके पास

IEX पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते कमाई के लिए आईईएक्स के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 205 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इसमें 197 रुपये के स्तर पर खरीदारी करना चाहिए। हालांकि इसमें 193 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह है

अपडेटेड Aug 03, 2024 पर 11:06 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delhivery पर Arihant Capital Markets की कविता जैन ने BTST कॉल देकर कहा इसमें इसमें 454 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    BTST & STBT calls:  शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिली। खराब ग्लोबल संकेत हावी रहने से सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। लेकिन बैंक निफ्टी नीचे से करीब 500 अंक सुधरकर हरे निशान में आया। मिडकैप, स्मॉलकैप में बिकवाली हावी रही। बाजार पर TCS, L&T, RIL और MARUTI ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया। मेटल, रियल्टी और रियल्टी कंपनियों में सबसे तगड़ी बिकवाली रही। मेटल सेक्टर में नाल्को, टाटा स्टील में सबसे ज्यादा कमजोरी रही। वहीं ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स में मारुति, M&M टाटा मोटर्स के शेयर 3% से ज्यादा टूट गये। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। इसमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम-

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - IEX

    मानस जायसवालने कहा कि अगले हफ्ते कमाई के लिए आईईएक्स के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 197 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 205 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 193 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का STBT कॉल - LTIMindtree


    राजेश सातपुते ने अगले हफ्ते कमाई करने के लिए एलटीआईमाइंडट्री के शेयर में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 5526 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 5550 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। अगले हफ्ते इसमें 5350 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

    अगले हफ्ते इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

    Arihant Capital Markets की कविता जैन का BTST कॉल - Delhivery

    कविता जैन ने कहा कि अगले हफ्ते कमाई के लिए डेल्हीवरी के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 416 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 454 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 395 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    rachanavaidya.in की रचना वैद्य का STBT कॉल - Navin Fluorine

    रचना वैद्य ने अगले हफ्ते कमाई करने के लिए नवीन फ्लोरीन के शेयर में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3620 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 3650 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। अगले हफ्ते इसमें 3560 से 3530 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

    AUM Capital के राजेश अग्रवाल का BTST कॉल - Electro Cast

    राजेश अग्रवाल ने कहा कि अगले हफ्ते कमाई के लिए इलेक्ट्रो कास्ट के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 213 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।