BTST & STBT calls: शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिली। खराब ग्लोबल संकेत हावी रहने से सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। लेकिन बैंक निफ्टी नीचे से करीब 500 अंक सुधरकर हरे निशान में आया। मिडकैप, स्मॉलकैप में बिकवाली हावी रही। बाजार पर TCS, L&T, RIL और MARUTI ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया। मेटल, रियल्टी और रियल्टी कंपनियों में सबसे तगड़ी बिकवाली रही। मेटल सेक्टर में नाल्को, टाटा स्टील में सबसे ज्यादा कमजोरी रही। वहीं ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स में मारुति, M&M टाटा मोटर्स के शेयर 3% से ज्यादा टूट गये। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। इसमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम-
