एक्सपर्ट्स की BTST और STBT कॉल्स, बुधवार 21 अगस्त को मार्केट खुलने के बाद इन 5 स्टॉक्स में बनेगा पैसा

SBI Card prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि कल कमाई के लिए एसबीआई कार्ड के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 720 से 725 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 711 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 705 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Aug 20, 2024 पर 5:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tata Power पर Sharekhan के जतिन गेडिया का BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 429 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

बाजार में आज फिन निफ्टी एक्सपायरी के दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 378, निफ्टी 126 प्वांट की बढ़त के साथ बंद हुआ। IT, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। ऑटो, PSE, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। FMCG इंडेक्स हल्की गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - SBI Card

प्रकाश गाबा ने कहा कि कल कमाई के लिए एसबीआई कार्ड के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 711 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 720 से 725 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 705 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Sharekhan के जतिन गेडिया का BTST कॉल - Tata Power


जतिन गेडिया ने कल कमाई करने के लिए टाटा पावर के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 422 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 418 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। उनका कहना है कि कल इसमें 429 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - City Union Bank

मानस जायसवाल ने कहा कि कल कमाई के लिए सिटी यूनियन बैंक के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 170 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 175 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 168 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

बाजार चढ़ कर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग, क्या इनमें से कोई है आपके पास

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का BTST कॉल - Titan

रचना वैद्य ने कल कमाई करने के लिए एचडीएफसी एएमसी के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 4313 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 4300 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। अगले हफ्ते इसमें 4350 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

JM Financial की सोनी पटनायक का BTST कॉल - PFC

सोनी पटनायक ने कहा कि कल कमाई के लिए पीएफसी के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 521 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 535 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 515 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।