बैंकिंग-फाइनेंस के साथ IT शेयरों ने भी आज रफ्तार पकड़ी है। निफ्टी IT इंडेक्स आधा परसेंट से ज्यादा चढ़ा। वहीं परसिस्टेंट, कोफोर्ज और LTTS 2% उछल गये। इसके साथ ही ऑटो और मेटल शेयरों में भी रौनक नजर आई। क्रूड में नरमी से OMCs में जोरदार तेजी रही। HPCL करीब 3% उछलकर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हो गया। BPCL और IOC में भी 2% की तेजी देखने को मिल। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सन फार्मा, श्रीराम फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और प्रकाश पाइप्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Sun Pharma
JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि सन फार्मा के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1780 के स्ट्राइक वाली कॉल 7.30 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 11-14 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 4 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से श्रीराम फाइनेंस के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 3200-3230 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 3140 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 3163 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का चमत्कार शेयरः Kotak Mahindra Bank
Trader & Market Expert अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में कोटक महिंद्र बैंक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1809 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1788 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1860 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Marketsmithindia के मयुरेश जोशी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Prakash Pipes
Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज प्रकाश पाइप्स के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 570 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)