BTST/STBT Calls: बुधवार 24 अक्टूबर को सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स 139 प्वाइंट गिरकर 80,082 पर बंद हुआ। निफ्टी 37 प्वाइंट गिरकर 24,436 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 18 प्वाइंट गिरकर 51,239 पर बंद हुआ। मिडकैप 360 प्वाइंट चढ़कर 56,534 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में गिरावट नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
