आज बैंक निफ्टी की एक्सपायरी को बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। बाजार के आखिर में सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि IT शेयरों के चलते बाजार में थोड़ा जोश नजर आया लेकिन इंडेक्स कमजोरी के साथ बंद हुए। आईटी सेगमेंट में PERSISTENT, COFORGE, MPHASIS और ZENSAR टेक्नोलॉजी के शेयर में बढ़त देखने को मिली। रियल्टी सेगमेंट के शेयर लाल निशान में नजर आये। इसमें BRIGADE, PHOENIX, SUNTECK और LODHA के शेयर गिरावट पर कारोबार करते हुए दिखाई दिये। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एबीबी इंडिया, कमिंस, जीएमडीसी, गणेश इकोस्फीयर के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः ABB India
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि एबीबी इंडिया के स्टॉक में अक्टूबर की एक्सपायरी वाली पुट खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 7700 के स्ट्राइक वाली पुट 165 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 250 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 94 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से कमिंस के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 3300 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 3450 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 3397 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।
Nirmal Bang के विकास सालुंखे का चार्ट का चमत्कार शेयरः GMDC
Nirmal Bang के विकास सालुंखे ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में जीएमडीसी पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 359 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 350 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 350 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Marketsmithindia के मयुरेश जोशी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Ganesha Ecosphere
Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज गणेशा इकोस्पियर के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)