बजट 2023: ये 4 स्टॉक्स दिखायेंगे जोरदार एक्शन, खरीदने पर बजट से पहले कमा सकते हैं मुनाफा

TVS Motor Future में चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉक के रूप में चंदन तापड़िया ने दांव लगाया। उन्होंने कहा कि TVS Motor का चार्ट खरीदारी करने के लिए ठीक लग रहा है। इस स्टॉक को 1063.1 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 1100 से 1110 रुपये के टारगेट नजर आ सकते हैं

अपडेटेड Jan 27, 2023 पर 11:35 AM
Story continues below Advertisement
TATA Steel पर आशीष बहेती ने खरीदारी करने की राय दी है। उन्होंने कहा कि इसमें 127 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    फरवरी सीरीज की शुरुआत बाजार ने तेज गिरावट के साथ हुई है। नये महीने के सीरीज की शुरुआत में निफ्टी 17700 के नीचे फिसल गया है। ये आज 3 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं मिडकैप में भी कमजोरी देखने को मिली है। सरकारी बैंकों के शेयरों में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स ढ़ाई परसेंट फिसल गया। NBFCs और मेटल भी फिसले लेकिन ऑटो शेयरों में अच्छी रफ्तार देखने को मिली। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज़ के चार का चौका में राजेश पालवीय, चंदन तापड़िया, आशीष बहेती और आशीष माहेश्वरी ने कमाई करने के लिए एक-एक ट्रेड सुझाये हैं। जानते हैं उन्होंने किन स्टॉक्स पर लगाया दांव

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Ashok Leyland

    सच्चितानंद उत्तेकर ने Ashok Leyland के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 155 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 4.55 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7 से 8 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः TATA Steel


    आशीष बहेती ने TATA Steel पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि TATA Steel में 122 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 127 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 119 रुपये पर लगाएं।

    Tata Motors के शेयर की बढ़ी रफ्तार, 7.5% चढ़ा, ब्रोकरेज से जानें निवेश रणनीति

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः TVS Motor Future

    चंदन तापड़िया ने कहा कि आज उन्हें TVS Motor का चार्ट खरीदारी करने के लिए अच्छा नजर आ रहा है। इसमें 1063.1 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1100 से 1110 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इस स्टॉक पर 1030 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Dynacons Systems

    आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से Dynacons Systems का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Dynacons Systems के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 528 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।