वीकली एक्सपायरी गुरूवार 19 जनवरी के दिन बाजार में दबाव नजर आया। निफ्टी करीब 100 अंक नीचे गिरकर 18100 के करीब पहुंचा। आज निफ्टी पर इंफोसिस, कोटक बैंक, अडानी एंटरप्राइजेज और HUL के शेयर दबाव बनाते हुए दिख रहे हैं। मिडकैप में भी सुस्ती नजर आ रही है। वहीं अच्छे नतीजों के बाद परसिस्टेंट सिस्टम्स में बढ़त देखने को मिल रही है। ये शेयर करीब 3% के उछाल के साथ FNO का टॉप गेनर बना है। इस समय इंडसइंड बैंक और ऑरेकल फाइनेंस के शेयर रिजल्ट के बाद फ्लैट कारोबार करते नजर आये। वहीं ऐसे बाजार में सीएनबीसी-आवाज़ के चार का चौका में शुभम अग्रवाल द्वारा एक सस्ता ऑप्शन, शिवांगी सरडा द्वारा एक एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉक सुझाया गया। जबकि चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉक राजेश सातपुते ने सुझाया और शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः M&M (एमएंडएम)
शुभम अग्रवाल ने M&M के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी के एक्सपायरी वाली 1320 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 16 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 22 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 9 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
शिवांगी सरडा ने एफ एंड ओ सेक्टर से AXIS BANK पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें फ्यूचर में खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि AXIS BANK का स्टॉक फ्यूचर में 936 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें फ्यूचर में 970 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 915 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉकः SUN PHARMA (सन फार्मा )
राजेश सातपुते ने कहा कि आज उन्हें SUN PHARMA का चार्ट खरीदारी करने के लिए अच्छा नजर आ रहा है। इसमें 1043 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1065 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इस स्टॉक पर 1030 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः SAMVARDHANA MOTHERSON (संवर्धन मदरसन)
शरद अवस्थी ने मिडकैप सेगमेंट से SAMVARDHANA MOTHERSON का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि SAMVARDHANA MOTHERSON के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 73.80 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर 120 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )