Get App

Budget 2024 : बजट से पहले और बजट के बाद भी अगले कुछ महीने रहें सर्तक, बाजार में वैल्युएशन बहुत महंगा

Budget expectations : पकंज ने कहा कि पिछले दो-ढ़ाई साल में बाजार में काफी ज्यादा तेजी आई है। कहीं न कहीं हमें ये फील हो रहा है कि हर पोर्टफोलियो में रिस्क को नजरअंदाज किया जा रहा है। बाजार में वैल्युएशन बहुत महंगा हो गया है। मार्केट कैप टू जीडीपी 2007 के स्तर पर पहुंच गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2024 पर 4:18 PM
Budget 2024 : बजट से पहले और बजट के बाद भी अगले कुछ महीने रहें सर्तक, बाजार में वैल्युएशन बहुत महंगा
पंकज की राय है कि आईटी सेक्टर में डिमांड सुधरने लगी है। इस समय ये सेक्टर निवेश के जरिए से सुरक्षित नजर आ रहा है। आईटी सेक्टर में वैल्यूएशन महंगे नहीं हैं

Budget picks : यहां से आगे मार्केट की रणनीति क्या होगी। बड़े पैमाने पर अगर आप देखें तो बजट तक और बजट के बाद बाजार में क्या रणनीति होनी चाहिए इस पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज के साथ जुड़े जाने माने फंड मैनेजर इकीगाइ असेट मैनेजर (IKIGAI Asset Manager) के फाउंडर & CIO पंकज टिबरेवाल। पकंज का कहना है कि अगर निवेश का नजरिया लंबा हो तो निवेकों के लिए बाजार के पास हर समय कुछ न कुछ होता है। लेकिन इस समय हमें बाजार में रिस्क मैनेजर ज्यादा और फंड मैनेजर कम होना चाहिए।

पकंज ने आगे कहा कि पिछले दो-ढ़ाई साल में बाजार में काफी ज्यादा तेजी आई है। कहीं न कहीं हमें ये फील हो रहा है कि हर पोर्टफोलियो में रिस्क को नजरअंदाज किया जा रहा है। बाजार में वैल्युएशन बहुत महंगा हो गया है। मार्केट कैप टू जीडीपी 2007 के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार में खास कर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में कई पॉकेट्स में बबल जोन बन गया है। यहां अब गल्तियां होने की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं। ऐसे में अगले 12-18 महीने बाजार में हमें बहुत सतर्क रह कर कारोबार करना होगा।

इस तिमाही और अगली तिमाही के नतीजों में थोड़ी नरमी रहने की उम्मीद

पंकज का मानना है कि इस तिमाही और अगली तिमाही के नतीजों में थोड़ी नरमी रह सकती है। पिछले साल एनएसई 500 कंपनियों के मुनाफे में करीब 30 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। लेकिन ऐसा लगता है कि इस साल इन कंपनियों का मुनाफा 13-15 फीसदी के बीच रह सकता है, और जब ये नंबर होगा तो बाजार के इस वैल्यूशनों को टिके रहने में परेशानी होगी। ऐसे में अगले कुछ महीने उन सेक्टरों और जोन को लेकर सतर्क रहना चाहिए जहां बबल नजर आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें