Get App

शेयर बाजार में अब कहां करें निवेश? बजट ने बदल दी पूरी थीम, ये स्टॉक अचानक से बने सबके फेवरेट

बजट 2025 ने शेयर बाजार में इनवेस्टमेंट का पूरा थीम ही बदल दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस बजट के बाद आज शेयर बाजार में बड़ा उथल-पुथल देखने को मिला। वो शेयर जो अब तक ठंडे पड़े थे, अचानक निवेशकों के फेवरेट बन गए और जो पिछले काफी लंबे समय से स्टार परफॉर्मर थे, वे भारी गिरावट में चले गए। तो आखिर ऐसा क्यों हुआ?

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 01, 2025 पर 7:40 PM
शेयर बाजार में अब कहां करें निवेश? बजट ने बदल दी पूरी थीम, ये स्टॉक अचानक से बने सबके फेवरेट
Budget 2025: निफ्टी FMCG इंडेक्स में बजट के बाद पिछले 7 महीनों की सबसे बड़ी उछाल आई

बजट 2025 ने शेयर बाजार में इनवेस्टमेंट का पूरा थीम ही बदल दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस बजट के बाद आज शेयर बाजार में बड़ा उथल-पुथल देखने को मिला। वो शेयर जो अब तक ठंडे पड़े थे, अचानक निवेशकों के फेवरेट बन गए और जो पिछले काफी लंबे समय से स्टार परफॉर्मर थे, वे भारी गिरावट में चले गए। तो आखिर ऐसा क्यों हुआ?

बजट के बाद निवेश का पैटर्न पूरी तरह बदल गया। सेंसेक्स और निफ्टी आज लगभग सपाट रहे। लेकिन निफ्टी FMCG इंडेक्स जो आमतौर पर सुस्त रहता है, आज उछलकर 3% से ऊपर चला गया। यह पिछले 7 महीनों में इस इंडेक्स में आया सबसे बड़ा उछाल है। वहीं, दूसरी ओर कैपिटल एक्सपेंडिचर से जुड़े शेयर, जैसे कि रेलवे, डिफेंस, पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर, ये सभी नुकसान में रहे। जबकि बजट से पहले इन्हीं कैपेक्स स्टॉक्स पर लोगों की सबसे अधिक निगाहें थीं।

रेडिको खेतान, गोदरेज कंज्यूमर, यूनाइटेड स्पिरिट्स, आईटीसी होटल्स, वरुण बेवरेजेस और टाटा कंज्यूमर्स जैसे FMCG स्टॉक्स 4% से 8% तक बढ़ गए। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, कोलगेट और मैरिको जैसे दिग्गज भी 4% तक उछल गए।

तो सवाल ये है कि आखिर FMCG सेक्टर में इतना जबरदस्त उछाल क्यों आया? इसका सबसे बड़ा कारण है आयकर में राहत। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि अब ₹12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसका सीधा मतलब है कि आम आदमी के पास ज़्यादा पैसा बचेगा, जिससे उसकी खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी। और जब लोग ज़्यादा खर्च करेंगे, तो FMCG, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर के शेयर चमकेंगे!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें