Is Stock Market Open on Saturday 1 Feb, Budget Day: भारतीय शेयर बाजार आमतौर शनिवार और रविवार के दिन बंद रहते हैं। हालांकि इस बार शनिवार 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 'आम बजट 2025' पेश करेंगी। इसे देखते हुए भारतीय शेयर बाजार इस बार शनिवार को भी खुले रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने ऐलान किया है कि बजट 2025 को ध्यान में रखते हुए शनिवार को पूरे दिन का कारोबार आयोजित किया जाएगा। सोमवार को जारी एक सर्कुलर में, दोनों एक्सचेंजों ने साफ किया कि 1 फरवरी लाइव ट्रेडिंग होगी और इसे बजट 2025 के चलते स्पेशल ट्रेडिंग डे के रूप में मनाया जा रहा है।
यह पहला मौका नहीं है जब बजट के चलते शेयर बाजार को शनिवार के दिन खोला जा रहा है। इससे पहले 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को भी बजट के चलते शेयर बाजार शनिवार के दिन खुले रहे थे।
ट्रेडिंग सेशन का शेड्यूल-
इक्विटी मार्केट: सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
कमोडिटी डेरिवेटिव्स मार्केट: शाम 5:00 बजे तक
T-0 सेशन बंद रहेगा (सेटलमेंट हॉलिडे के कारण)
ब्लॉक डील (सेशन-1): सुबह 8:45 से 9:00 बजे तक
स्पेशल प्री-ओपन सेशन (IPO और री-लिस्टेड स्टॉक्स के लिए): 9:00 से 9:45 बजे तक
कॉल ऑक्शन इलिक्विड सेशन: सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक
ब्लॉक डील (सेशन-2): दोपहर 2:05 से 2:20 बजे तक
पोस्ट क्लोजिंग सेशन: 3:40 से 4:00 बजे तक
ट्रेड मॉडिफिकेशन कट-ऑफ टाइम: 4:15 बजे
बजट भारतीय अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होता है। नए आर्थिक सुधार, वित्तीय योजनाएं और सरकारी खर्चों की रूपरेखा इस दिन तय होती है, जिसका शेयर बाजार की चाल पर सीधा असर पड़ता है। बजट के ऐलानों के दौरान शेयर बाजार में अस्थिरता (वोलैटिलिटी) देखने को मिल सकती है। निवेशकों और एनालिस्ट्स की नजरें इस पर टिकी रहेंगी कि किस सेक्टर को कितना फायदा या नुकसान होने वाला है।