Get App

Budget 2025: शेयर बाजार शनिवार 1 फरवरी को खुलेगा या रहेगा बंद? यहां जानें पूरी जानकारी

Is Stock Market Open on Saturday 1 Feb, Budget Day: भारतीय शेयर बाजार आमतौर शनिवार और रविवार के दिन बंद रहते हैं। हालांकि इस बार शनिवार 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 'आम बजट 2025' पेश करेंगी। इसे देखते हुए भारतीय शेयर बाजार इस बार शनिवार को भी खुले रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने ऐलान किया है कि बजट 2025 को ध्यान में रखते हुए शनिवार को पूरे दिन का कारोबार आयोजित किया जाएगा

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 29, 2025 पर 11:21 AM
Budget 2025: शेयर बाजार शनिवार 1 फरवरी को खुलेगा या रहेगा बंद? यहां जानें पूरी जानकारी
Budget 2025: शनिवार 1 फरवरी को शेयर मार्केट सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुले रहेंगे

Is Stock Market Open on Saturday 1 Feb, Budget Day: भारतीय शेयर बाजार आमतौर शनिवार और रविवार के दिन बंद रहते हैं। हालांकि इस बार शनिवार 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 'आम बजट 2025' पेश करेंगी। इसे देखते हुए भारतीय शेयर बाजार इस बार शनिवार को भी खुले रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने ऐलान किया है कि बजट 2025 को ध्यान में रखते हुए शनिवार को पूरे दिन का कारोबार आयोजित किया जाएगा। सोमवार को जारी एक सर्कुलर में, दोनों एक्सचेंजों ने साफ किया कि 1 फरवरी लाइव ट्रेडिंग होगी और इसे बजट 2025 के चलते स्पेशल ट्रेडिंग डे के रूप में मनाया जा रहा है।

यह पहला मौका नहीं है जब बजट के चलते शेयर बाजार को शनिवार के दिन खोला जा रहा है। इससे पहले 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को भी बजट के चलते शेयर बाजार शनिवार के दिन खुले रहे थे।

ट्रेडिंग सेशन का शेड्यूल-

शनिवार 1 फरवरी को बाकी दिनों की तरह ही शेयर बाजार सामान्य समय से खुलेगा। इक्विटी मार्केट सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि कमोडिटी डेरिवेटिव्स बाजार में ट्रेडिंग का समय शाम 5:00 बजे तक रहेगा। हालांकि सेटलमेंट हॉलिडे के कारण "T-0" सेशन बंद रहेगा। ट्रेडिंग सेशन से जुड़ी डिटेल्स को आप नीचे देख सकते हैं-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें