Union Budget 2025 : ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए अब RBI को भी कदम उठाने चाहिए। ऐसा कहना है MOFSL के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल का। साथ ही रामदेव अग्रवाल ने ये भी की RBI की मॉनेटरी पॉलिसी काफी अहम होगी। सरकार का फोकस 7 फीसदी GDP ग्रोथ हासिल करने पर है। 7 फीसदी ग्रोथ नहीं आने पर थोड़ी दिक्कतें आएंगी। ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए RBI को भी कदम उठाने चाहिए। अगर क्रेडिट फ्लो नहीं सुधरा तो दिक्कतें ज्यादा होंगी। बजट पर बात करते हुए रामदेव जी ने कहा कि यह बजट काफी बेहतरीन है। बजट में कंजम्पशन को बूस्ट दिया गया है। यह बजट ओवरऑल पॉजिटिव है।
